Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमरनाथ यात्रा रद्द, इस साल नहीं होंगे पवित्र गुफा के दर्शन, कोरोना के चलते निर्णय
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    अमरनाथ यात्रा रद्द, इस साल नहीं होंगे पवित्र गुफा के दर्शन, कोरोना के चलते निर्णय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू. कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा 2020 रद्द कर दी गई. हालांकि अभी तक संभावना जताई जा रही थी कि इस साल यात्रा 21 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेगी. इस बीच शुक्रवार को यात्रा के लिए प्रथम पूजा भी आयोजित की गई थी. ऐसे में अचानक अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने यात्रा को रद्द करने की घोषणा कर दी. भगवान भोलेनाथ की पवित्र अमरनाथ यात्रा 2020 हर साल जून महीने में शुरू होती थी.इससे पहले अप्रैल महीने में भी अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से पवित्र गुफा की यात्रा को रद्द करने की बात कही गई थी. इसको लेकर बकायदा प्रेस रिलीज जारी भी किया गया था. हालांकि इसके थोड़ी देर बाद जम्मू कश्मीर सूचना निदेशालय ने यात्रा रद्द करने का आदेश ही वापस ले लिया था. अमरनाथ हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है. हर साल जून के महीने में अमरनाथ श्राइन बोर्ड अमरनाथ यात्रा का आयोजन करता है.

    हर साल अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होती है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

    अमरनाथ यात्रा के लिए हर साल अप्रैल के पहले सप्ताह से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होती है, हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी. साल 2000 में अमरनाथ श्राइन बोर्ड बनाया गया, जिसका चेयरमैन जम्मू कश्मीर के राज्यपाल या उपराज्यपाल होते हैं.

    बीते साल बीच में बंद हुई थी अमरनाथ यात्रा

    बता दें कि पिछले साल भी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की वजह से अमरनाथ यात्रा को बीच में बंद करना पड़ा था. जब यात्रा बंद की गई तब तक करीब 3.50 लाख तीर्थयात्रियों ने बर्फानी बाबा के दर्शन किए थे. हर साल देशभर के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों से भी श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए आते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम में बाढ़ से 24 लाख से अधिक लोग प्रभावित
    Next Article अमेरिकी प्रेसीडेंट ट्रम्प का दावा, हमने बना ली है कोरोना वैक्सीन

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.