Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन को पहले फेज में मिली सफलता, भारत में होगा उत्पादन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन को पहले फेज में मिली सफलता, भारत में होगा उत्पादन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने सभी देशों के नेताओं और वैज्ञानिकों चिंतित कर दिया है. इस वायरस से बचाव के लिए कई देश वैक्सीन विकसित करने में जुटे हुए हैं. जिसमें ब्रिटेन को इसमें बड़ी कामयाबी मिली है.

    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने AZD1222 वैक्सीन का ट्रायल किया है, उससे इम्यून सिस्टम बेहतर होने के संकेत मिले हैं. इस वैक्सीन का उत्पादन AstraZeneca करेगी. भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी इस परियोजना में शामिल है. यही नहीं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस वैक्सीन का ट्रायल भारत में भी करना चाहती है. कंपनी ने कहा कि लाइसेंस मिलते ही मैन्यूफैक्चरिंग शुरू कर दिया जाएगा.

    विश्व की सबसे बड़ी वैक्सीन मैन्यूफेक्चरिंग कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चीफ अदर पूनावाला ने कहा कि AZD1222 के पहले फेज के ट्रायल में ही बेहतरीन रिजल्ट निकले हैं. हम इससे काफी उत्साहित हैं. उम्मीद है कि रिजल्ट पॉजिटिव होंगे.

    द लैंसेट मेडिकल जर्नल में छपी एक खबर के अनुसार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने वैक्सीन को 1,077 लोगों पर ट्राई किया. इन लोगों पर हुए प्रयोग में यह बात सामने आयी है कि वैक्सीन के इंजेक्शन से इन लोगों के शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण हुआ है.

    जर्नल में छपी एक खबर में कहा गया है कि वैज्ञानिकों ने पाया कि प्रायोगिक कोविड-19 वैक्सीन ने 18 से 55 साल की उम्र के लोगों में डबल इम्यून सिस्टम तैयार किया है.

    अब तक तैयार हुई ज्यादातर वैक्सीन एंटीबॉडी बनाती हैं. वहीं, ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन एंटीबॉडी के साथ व्हाइट ब्लड सेल भी बना रही है. इस शुरुआती सफलता के बाद हजारों लोगों पर इसका परीक्षण किया जा सकेगा. यूनिवर्सिटी की इस वैक्सीन के ट्रायल में ब्रिटेन में 8,000 और ब्राजील व दक्षिण अफ्रीका में 6,000 लोग शामिल किए गए हैं. गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का ब्रिटेन में सबसे पहले इंसानों पर ट्रायल किया गया था.

    ह्यूमन ट्रायल के नतीजों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. उम्मीद की जा रही है कि इसकी आधिकारिक घोषणा द लैंसेट में लेख के जरिये की जाएगी. ऑक्सफोर्ड का प्रोजेक्ट सफल होने पर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया वैक्सीन की 100 करोड़ डोज तैयार करेगी. इनमें से 50 प्रतिशत हिस्सा भारत के लिए होगा और 50 प्रतिशत गरीब व मध्यम आय वाले देशों को भेजा जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमण के नये मामले, बढ़ी एक्टिव मरीजों की संख्या
    Next Article चीन से फिर फैल सकता है कोरोना से ज्यादा खतरनाक वायरस, विशेषज्ञ ने किया आगाह

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.