Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना संक्रमण को रोकना सरकार और जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    कोरोना संक्रमण को रोकना सरकार और जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2020Updated:July 20, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना संक्रमण को रोकना सरकार और जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती
    पिछले 3 महीनों में हमने आपने पाया है कि देश एक साथ अचानक दो खतरों से मुकाबिल है कोविड-19 संकट और चीन से सीमा पर झड़प इस स्थिति में झारखंड भी अलग नहीं है पहले शुरुआती दौर में राजधानी रांची की स्थिति गंभीर थी और अब राज्य की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर की स्थिति भयावह होती जा रही है जमशेदपुर की स्थिति पर राम कंडे मिश्रा के एक रिपोर्ट :-
    जमशेदपुर में कोरोनावायरस महामारी की स्थिति बेहद भयावह होती जा रही है आई एम ए के एक रिपोर्ट के मुताबिक वैसे तो पूरे देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों व कसबो में इसके फैलने से हालत और गंभीर हो सकते हैं जमशेदपुर में अधिकांश इलाके ग्रामीण क्षेत्रों के आते हैं ग्रामीण क्षेत्रों में फैलते संक्रमण को रोकना सरकार और जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और इसके ग्रामीण क्षेत्रों में फैलने के आसार बढ़ने लगे हैं विभागीय रिपोर्ट बताती है कि जमशेदपुर में 875 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं इसे ही हम कम्युनिटी ट्रांसमिशन की संज्ञा दे सकते हैं ?

    दरअसल कम्युनिटी ट्रांसमिशन का अर्थ होता है संसर्ग से कोरोना संक्रमण यानी कि सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करने पर कामिनी ट्रांसमिशन से संक्रमण फैलने लगता है जमशेदपुर में इसके संकेत भी मिलने लगे हैं रिपोर्टों के मुताबिक कई ऐसे मरीज सामने आए हैं जो एक दूसरे के संपर्क में आने से प्रभावित हुए हैं स्थिति यह है कि शहर के कई अस्पताल और नर्सिंग होम के स्टाफ भी संक्रमण के शिकार हुए हैं मर्सी हॉस्पिटल का एक्सरे टेक्नीशियन एमजीएम हॉस्पिटल में डॉक्टर स्टाफ कॉर्नर स्टील सिटी नर्सिंग होम के यूरोलॉजिस्ट आदित्यपुर के शिवा नर्सिंग होम के स्टाफ के संक्रमित होने की जानकारी मिली है सबसे अहम बात यह है कि जिले के डीटीओ और उनके चार स्टाफ भी करोना संक्रमित पाए गए हैं पुलिस लाइन में पुलिस के जवान गोलमुरी थाना में मुंशी भी संक्रमित पाए गए हैं जानकारी हो कि जिले में कंटेनमेंट जोन भी बना दिया गया है ऐसी स्थिति तब ही उत्पन्न होती है जब संक्रमण पर नियंत्रण के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जाने लगते हैं यानी इसके बाद की स्थिति अनियंत्रित हो सकती है

    अब तो डॉक्टरों का भी मानना है कि जब तक इसके लिए दवा या वैक्सीन का ईजाद नहीं हो जाता तब तक इस पर कंट्रोल करना कठिन होगा
    शहर के हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं पहले से ही सरकारी कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद डीसी ऑफिस डीटीओ ऑफिस फिर एसएसपी ऑफिस को फिलहाल बंद कर दिया गया खनन विभाग के माइनिंग कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उसको भी लॉक किया गया उसके बाद जमशेदपुर में कोरोनावायरस के बीच सोमवार से अगले 3 दिनों तक जिला पुलिस मुख्यालय को सील किया गया गोलमुरी पुलिस लाइन में किसी भी बाहरी के आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है जानकारी हो कि गोलमुरी पुलिस लाइन के 6 जवान भी कोरोना संक्रमित थे जो बिहार से आए थे कम्युनिटी ट्रांसमिशन की वजह से स्थिति बद से बदतर होती जा रही है !इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देश के बिगड़ते हालात पर चिंता जाहिर की है और कहा है कि अगर स्थिति पर नियंत्रण के लिए प्रयास नहीं किए गए तो यह और भी भयावह हो सकती है केरल गोवा महाराष्ट्र जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं

     

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से रिम्स पहुंचे, रिम्स में उन्होंने कोविड के टास्क फोर्स के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर कोरोना के इलाज और भविष्य की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा है कि चैलेंज बड़ा हैं मिलकर लड़ना भी हैं और जितना भी हैं जिम्मेदारी भी बढ़ी हैं, इस समय टीम भावना से काम करने की जरूरत है

    कोरोना संक्रमण जैसी जानलेवा महामारी से निपटने के लिए टीएमएच ने बेहतर रोल अदा किया है टीएमएच द्वारा कदमा के जीटी हॉस्पिटल नंबर 4 को एक्सटेंशन अस्पताल बनाया गया है वहां करीब 150 बैड तैयार किए गए हैं मरीजों की संख्या टीएमएच में ज्यादा हो चुकी है इसलिए नए एक्सटेंशन अस्पताल की जरूरत पड़ी वहां भी 89 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं सिर्फ 61 बेड खाली हैं वैसे आपात स्थिति में टीएमएच में 600 बेड जरूर हैं लेकिन कई तरह की बीमारी और एक्सीडेंट जैसे केस भी वहां आते रहते हैं जिसकी वजह से परेशानी बढ़ी है टीएमएच में फिलहाल 286 कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाज रत हैं पिछले दो दिनों में 9 लोग कोरोनावायरस जिसमें से आठ नौ लोगों को एक्सटेंशन अस्पताल जीटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से अस्पताल के डॉक्टर नर्स और टेक्नीशियन भी प्रभावित हुए हैं जिसका असर अस्पतालों पर पड़ा है कई अस्पताल कुछ दिनों के लिए बंद भी किए गए हैं इसलिए संकट और भी गहरा बनता जा रहा है चिकित्सकों की संख्या भी कम पड़ती जा रही है वहीं मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त फ़ैज अक अहमद मुमताज एवं उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने लाधना डैम का किया निरीक्षण
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.