Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एयर इंडिया अमेरिका के लिये 17 जुलाई से शुरू करेगा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें: हरदीप पुरी
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    एयर इंडिया अमेरिका के लिये 17 जुलाई से शुरू करेगा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें: हरदीप पुरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सरकार ने चुनिंदा देशों के साथ एयर बबल के तहत सीमित संख्या में यात्री उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है जिसमें अमेरिका के लिए 17 जुलाई से और फ्रांस के लिए 18 जुलाई से सेवायें शुरू हो रही हैं. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज यहां बताया कि अमेरिकी विमान सेवा कंपनी डेल्टा एयरलाइंस 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच दिल्ली से नेवार्क और सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ानों का परिचालन करेगी. नेवार्क के लिए दैनिक उड़ानें होंगी जबकि सैनफ्रांसिस्को के लिए सप्ताह में तीन उड़ानें होंगी.

    इसी प्रकार एयर फ्रांस के साथ पेरिस से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की उड़ानों के लिए समझौता हुआ है. एयरलाइन इन भारतीय शहरों से पेरिस के लिए 18 जुलाई से एक अगस्त के बीच 28 उड़ानों का परिचालन करेगी. जर्मनी की विमान सेवा कंपनी लुफ्थांसा के साथ भी बातचीत अग्रिम चरण में है. उन्होंने कहा कि भारत की ओर से सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के विमान एयर बबल के तहत उड़ान भरेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में निजी एयरलाइंस भी इसमें रुचि दिखायेंगी.

    हरदीप पुरी ने स्पष्ट किया कि ये नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं होंगी और फिलहाल नियमित उड़ानें शुरू होने की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरा अनुमान है कि कुछ समय तक एयर बबल के तहत ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन होगा जिसकी जगह बाद में नियमित सेवा लेगी. नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कब तक शुरू होंगी मुझे नहीं मालूम.

    नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने बताया कि नियमों और स्वास्थ्य प्रक्रियाओं के बुलबुले की सीमा में ही फिलहाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जा रही हैं, इसलिए इसी एयर बबल नाम दिया गया है. इसमें तीन जरूरी बातें हैं. दोनों देशों के बीच यात्रा के लिए मांग हो, दोनों देशों के नियम एक-दूसरे के यात्रियों की आवाजाही की अनुमति देते हों और विमान सेवा कंपनियां उड़ानों के लिए तैयार हों.

    पुरी ने बताया कि देश में पूर्णबंदी के बाद से अब तक 6,87,467 भारतीयों की स्वदेश वापसी हो चुकी है. इसमें वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया समूह की एयरलाइंस की उड़ानों में 2,15,495 भारतीयों को वापस लाया गया है, जो खाड़ी युद्ध के दौरान कुवैत से निकाले गये 1,11,711 की तुलना में दोगुना है. वंदे भारत का अभी चौथा चरण चल रहा है तथा 31 जुलाई तक 50 हजार और लोगों को वापस लाया जायेगा। स्वदेशी निजी विमान सेवा कंपनियाँ वंदे भारत के तहत 12,258 और चार्टर्ड उड़ानों में एक लाख 35 हजार यात्रियों को लेकर आयी हैं जबकि विदेशी चार्टर्ड उड़ानों में दो लाख 11 हजार से अधिक भारतीय स्वदेश लौटे हैं.

    एयर इंडिया के अध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 53 देशों के 71 शहरों से भारतीयों को निकाला है. इन्हें देश के 17 राज्यों में 26 शहरों तक पहुँचाया गया है. सबसे विदेशों से सबसे अधिक लोग केरल, दिल्ली और तमिलनाडु आये हैं. देश से बाहर जाने वालों में 50 प्रतिशत अमेरिका या कनाडा गये हैं. इसके बाद लोग ब्रिटेन, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में गये हैं.

    बंसल ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुये वंदे भारत में अमेरिका और कनाडा से भारत का किराया 25 प्रतिशत घटाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया है. पहले तीन चरणों में इसके लिए एक लाख रुपये किराया लिया गया था. ब्रिटेन तथा अन्य यूरोपीय देशों से भारत का किराया भी घटाया गया है. पहले यह किराया करीब 50 हजार रुपये तक किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्थव्यवस्था को संकट से उबारने प्रधानमंत्री मोदी सक्रिय, 50 अधिकारियों के साथ की बैठक
    Next Article वह दिन भी जल्द आएगा, जब कोहली की टीम ICC ट्रॉफी जीतेगी: कपिल

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.