Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वह दिन भी जल्द आएगा, जब कोहली की टीम ICC ट्रॉफी जीतेगी: कपिल
    Headlines खेल

    वह दिन भी जल्द आएगा, जब कोहली की टीम ICC ट्रॉफी जीतेगी: कपिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है. सीमित ओवरों के प्रारूप में तो टीम के संतुलन की अकसर तारीफ की जाती है लेकिन एक बात जिसको लेकर विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम की आलोचना की जाती है, और वह है आईसीसी टूर्नामेंट में खिताब नहीं जीत पाना. हालांकि इस मुद्दे पर अब कोहली एंड कंपनी को पूर्व कप्तान कपिल देव का साथ मिला है. कपिल ने कहा है कि ट्रॉफी जीतना कई बार किस्मत की भी बात होती है. उन्होंने यकीन जताया कि वह दिन भी जल्द ही आएगा जब कोहली की टीम यह अंतिम पड़ाव भी जरूर पार करेगी.कपिल ने एक खास कार्यक्रम फ्री हिट में भारतीय क्रिकेट के मौजूदा स्तर पर अपनी राय रखी. उन्होंने भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन और आईसीसी ट्रॉफी न जीत पाने पर भी बात की.जब कपिल देव से पूछा गया कि मौजूदा भारतीय टीम के पास दुनिया के बेस्ट बॉलर और बैट्समैन होने के बावजूद वह आईसीसी ट्रोफी क्यों नहीं जीत पाती है तो कपिल ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि टीम को यकीन है कि वह जीत हासिल कर सकती है. हालांकि वह अभी तक इस पड़ाव को पार नहीं कर पाई है.कपिल ने कहा, ‘आज सबसे अच्छी बात यह है कि टीम ने यह सोचना शुरू कर दिया है कि हम जीत सकते हैं. हम अच्छी टीम हैं. यह एक बड़ा कदम है. हम कहते हैं कि हम यह टूर्नामेंट जीत सकते हैं. अगर हम नहीं जीत पाते तो कोई बात नहीं कम से कम आप उस दिशा में सोचना तो शुरू करते हैं.’पूर्व ऑलराउंडर को यकीन है कि भारतीय टीम आने वाले समय में जरूर आईसीसी ट्रोफी जीतेगी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह यह बताने के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति नहीं हैं कि आखिर टीम क्यों खिताब नहीं जीत पा रही है.कपिल ने कहा, ‘वह वक्त आएगा, आप जीतेंगे. भारतीय टीम इतना अच्छा खेल रही है तो आपको खुश होना चाहिए. अगर आप मुझसे पूछें कि टीम क्यों नहीं जीत रही है तो मेरे पास कोई जवाब नहीं है. इसका उत्तर केवल वही लोग दे सकते हैं जो खेल रहे हैं या जो उनके करीबी हैं.’कपिल देव ने यह भी कहा कि भारतीय टीम सभी की उम्मीदों से काफी बेहतर खेल रही है. अगर किस्मत का साथ मिला तो टीम आईसीसी ट्रोफी भी जरूर जीतेगी.कपिल ने कहा, ‘कभी-कभी आपको किस्मत की भी जरूरत होती है. आप देखिये टीम कितना अच्छा खेल रही है. मैं एक सकारात्मक इनसान हूं, मैं नकारात्मक चीजों की ओर नहीं देखता.’उन्होंने कहा, ‘अगर आप कहें कि वह पेपर पर नंबर टीम हैं, हां, वे पिछले 4-5 साल में आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं लेकिन वह जरूर जीतेंगे. मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं कि परिस्थितियों को संभालने में सक्षम हैं.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएयर इंडिया अमेरिका के लिये 17 जुलाई से शुरू करेगा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें: हरदीप पुरी
    Next Article पैंगांग झील के पास भारतीय सैनिकों ने दिखाई ताकत, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी हुये शामिल

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.