Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में कोरोना केस बढ़ने के कारण प्रदेश में बड़ा फैसला लेते हुए 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है. उक्त फैसले की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार सरकार ने नगर निकाय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय 15 दिनों के लिए लॉकडाउन करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का ना कोई दवा है ना टीका. इससे बचाव का सिर्फ एक ही माध्यम है, हम सभी अपने चेहरे पर मास्क, तौलिया या रुमाल लगाकर लगाना सुनिश्चित करें. तभी हम कोरोना से अपना बचाव कर सकते हैं और इसे हरा सकते हैं. इससे पहले पटना में 10 से 16 जुलाई तक के लिए संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया था.बिहार सरकार ने लाकडाऊन का फैसला मंगलवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) की बैठक के बाद लिया. फैसले से पहले मुख्य सचिव ने सभी जिलों के जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक की. इधर, बताया जा रहा है कि बिहार गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बिहार में कुल मरीजों का आंकड़ा 18 हजार के करीब है. इस वायरस की चपेट में आकर अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार में बीजेपी कार्यालय के नेता, स्टाफ समेत कुल 75 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article हांगकांग पर अमेरिका ने चीन को दिया झटका, ट्रंप ने इस नए कानून पर किए हस्ताक्षर

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.