Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली पुलिस का खुलासा: पिंजड़ा तोड़ ग्रुप के संपर्क में था AAP का निलंबित नेता ताहिर
    Breaking News Headlines अपराध

    दिल्ली पुलिस का खुलासा: पिंजड़ा तोड़ ग्रुप के संपर्क में था AAP का निलंबित नेता ताहिर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली दंगों में आरोपी निलंबित आप पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट फाइल की है उसमें खुलासा किया गया है कि ताहिर हुसैन पिंजरा तोड़ ग्रुप के साथ लगातार संपर्क में थे. चार्जशीट के मुताबिक ताहिर हुसैन कथित रूप से पिंजरा तोड़ के सदस्यों और जेएनयू के छात्रों नताशा नरवाल और देवांगना कलिता के संपर्क में थे, जिन्होंने फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों को भड़काने में पूरा जोर लगाया था. दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन लोगों ने पूरे राष्ट्र के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाया.आरोप पत्र में, फ्लो चार्ट से पता चला कि हुसैन कथित तौर पर नरवाल और कलिता, वाजिद खान (शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन के आयोजन में कथित रूप से शामिल), हाजी बल्लो (खजुरी खास इलाके में सीएए विरोधी प्रदर्शन में कथित रूप से शामिल), हाजी मंगता (चांद बाग इलाके में विरोध प्रदर्शन के आयोजन में कथित तौर पर शामिल) और हसीबुल हसन (जाफराबाद क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन में कथित तौर पर शामिल) के संपर्क में था.फरवरी में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में दाखिल आरोप पत्र में हुसैन का नाम मुख्य आरोपी के रूप और अन्य 10 आरोपियों के नाम है. इसमें कहा गया है कि हुसैन अल-हिंद अस्पताल के मालिक डा एम ए अनवर, सामाजिक कार्यकर्ता और सीएए विरोधी प्रदर्शनकारी वसीम अकरम त्यागी और कुछ वकीलों के संपर्क में भी था. कलिता और नरवाल को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. हालांकि उन्हें दंगे से संबंधित दो अलग मामलों में भी गिरफ्तार किया गया है. कलिता को सीएए विरेाधी प्रदर्शनों के दौरान पिछले वर्ष दिसम्बर में दिल्ली के दरियागंज क्षेत्र में हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के राइट हैंड अमर दुबे को STF ने किया ढेर
    Next Article अमेरिका ने कहा: पूरी तरह से ऑनलाइन चल रही कक्षाएं तो विदेशी छात्र छोड़ें देश

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.