Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजकीय श्रावणी मेला के दौरान सुबह 4ः45 व संध्या में 7ः30 बजे से श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ का ऑनलाइन दर्शनःउपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    राजकीय श्रावणी मेला के दौरान सुबह 4ः45 व संध्या में 7ः30 बजे से श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ का ऑनलाइन दर्शनःउपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    राजकीय श्रावणी मेला के दौरान सुबह 4ः45 व संध्या में 7ः30 बजे से श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ का ऑनलाइन दर्शनः-उपायुक्त
    ■ लाॅकडाउन के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं की आस्था का रखा जायेगा पूरा ख्यालः-उपायुक्त
    ■ इस वर्ष अपने-अपने घरों को हीं बनाये मन का देवघरः-उपायुक्त
    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैंन्सी सहाय की अध्यक्षता में ऑनलाइन बाबा दर्शन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्रीमती नैंन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखण्ड उच्च न्यायालय व राज्य सरकार के निदेशानुसार श्रावणी मेले के आयोजन को इस वर्ष स्थगित रखा गया है। ऐसे में देवतुल्य श्रद्धालुओं को आस्था व सुविधा को देखते हुए श्रावण माह में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन हेतु ऑनलाइन वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की गयी है। इसको लेकर राज्य सरकार के वेबसाईट Jhargov.tv के साथ-साथ देवघर प्रशासन के फेसबुक पेज व जिला प्रशासन के वेबसाईट Deoghar.nic.in पर ऑनलाइन बाबा का दर्शन श्रद्धालु कर सकते हैं। इसके अलावे दूरदर्शन, जी न्यूज बिहार/झारखण्ड , नेटर्वक-18,बिहार/झारखण्ड , न्यूज-11, साधना न्यूज टीवी चैनल के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ का ऑनलाइन दर्शन दिखाया जायेगा।
    इसके अलावे ऑनलाइन दर्शन एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैंन्सी सहाय ने जानकारी दी कि सुबह होने वाली बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना को प्रातः 4ः45 से 5ः30 बजे तक लाईव दिखाया जायेगा। साथ हीं संध्या होने वाली श्रृंगार पूजा को 7ः30 बजे से 8ः15 बजे तक उपरोक्त सभी प्लेटफार्म पर प्रसारित किया जायेगा।* वहीं पूजा- पाठ के निर्धारित समय व बाबाधाम में इस वर्ष श्रावणी मेला को स्थगित रखने से संबंधित सूचना जानकारी व प्रचार-प्रसार को लेकर वृहत स्तर पर करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया, ताकि बाहर से आनेवाले लोगों को सही जानकारी के साथ घर बैठे निर्धारित समय पर टीवी या सोशल साईट के माध्यम से बाबा दर्शन कर सकें।
    *बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे* पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे, उप विकास आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी बाबा बैद्यनाथ मंदिर श्री विशाल सागर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास चन्द्र श्रीवास्तव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता श्री बड़ाईक, पंडा धर्मरक्षिणी के अध्यक्ष श्री सुरेश भारद्वाज, पंडा धर्मरक्षिणी महामंत्री श्री कार्तिक नाथ ठाकुर, प्रतिनिधि के रूप में सरदार पंडा के भाई बाबा झा,
    मंदिर सदस्य श्री बिन्देश्वरी झा एवं संबंधित अधिकारी व पंडा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविभिन्न संगठनों ने भाजपा नेता डी डी त्रिपाठी का स्वागत किया
    Next Article इस वर्ष अपने-अपने घरों को हीं बनाये मन का देवघरः-उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैंन्सी सहाय

    Related Posts

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    August 12, 2026

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    August 12, 2026

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    झारखंड में छात्र आंदोलन: पुलिस लाठीचार्ज और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर सवाल

    संसद की कार्यवाही बाधित: हंगामे के बीच जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – विशेष लेख

    खुदीराम बोस शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.