Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिनसे एक मोहल्ला नहीं संभला वे केंद्र की नीतियों पर सवाल कर रहे हैं : रघुवर दास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    जिनसे एक मोहल्ला नहीं संभला वे केंद्र की नीतियों पर सवाल कर रहे हैं : रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिनसे एक मोहल्ला नहीं संभला वे केंद्र की नीतियों पर सवाल कर रहे हैं : रघुवर दास

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की हेमंत सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस सरकार के पास विकास के लिए न तो नीयत है और न ही नीति। मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की की हर नीति पर अंगुली उठाने की आदत हो गयी है। नयी विद्युतिकरण नीति को लेकर मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार अपनी नीतियों से गैर भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर करने की षडयंत्र कर रही है। दरअसल झारखंड सरकार की अपनी नीतियां ही उनके लिए घातक बनती जा रही हैं। कोरोना के समय जिनसे एक मुहल्ला नहीं संभला, वे आज केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं।
    श्री दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने जब कोयला खदानों का वाणिज्यिक खनन के लिए नीलामी का फैसला किया, तो पहले मुख्यमंत्री ने इसका स्वागत करते हुए लॉकडाउन के बाद लागू करने का अनुरोध केंद्र से किया, लेकिन फिर इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गये। केंद्र सरकार ने देश में कोयला उत्पादन बढ़ाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ की है। इससे राज्य में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। देश की अर्थवस्था को बढ़ावा मिलेगा, घरेलू उद्योग और संसाधनों को गति मिलेगी, लेकिन राज्य सरकार को यह सब नहीं चाहिए।
    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अब इन्हें केंद्र की नयी विद्युतीकरण नीति में भी खोट दिख रही है। नयी विद्युतीकरण नीति का बिना अध्ययन किये हुए यह आरोप लगा देना कि ‘कहीं इन नियमों से देश के संघीय ढांचे को ढाहने की कोशिश तो नहीं हो रही है’ दुर्भाग्यपूर्ण, हास्यापद और दुखद है।
    पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। केंद्र द्वारा खाद्यानों की पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद खाद्यानों का वितरण उचित ढंग से नहीं हो रहा है और लोग भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी है कि वे राज्यहित में, लोकहित में काम करें और बहानेबाजी छोड़ें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीजेपी राज में न बॉर्डर सुरक्षित न राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था: बन्ना गुप्ता
    Next Article हाथी मानव द्वंद को रोकने लोगों को किया जा रहा जागरूक, हाथी भगाओ दल का गठन भी

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.