Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाथी मानव द्वंद को रोकने लोगों को किया जा रहा जागरूक, हाथी भगाओ दल का गठन भी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    हाथी मानव द्वंद को रोकने लोगों को किया जा रहा जागरूक, हाथी भगाओ दल का गठन भी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाथी मानव द्वंद को रोकने लोगों को किया जा रहा जागरूक, हाथी भगाओ दल का गठन भी

    ★वन विभाग एवं डब्लूपीएसजे संयुक्त रूप से चला रहे अभियान

    सरायकेला वन प्रमंडल के चांडिल वन प्रक्षेत्र स्थित दलमा आसनबनी एवं दलमा रुगाई हाथी कॉरिडोर में विगत पांच वर्ष से हाथियों का आना जाना लगातार बढ़ रहा है। सबसे अधिक प्रभावित गांव की सूची में दलमा रुगाई के रामगढ़, जामदिह और रांगाटांड़ एवं दलमा आसनबनी में मिर्जाडीह गांव का नाम शामिल है। इससे पूर्व हाथियों के साथ रहने का अनुभव इन गांव के ग्रामीणों का कम रहा है। एक अनुमान के अनुसार, हाथियों का का झुंड बंगाल और ओडिशा से आते हैं। ऐसे में हाथी और मानव के बीच द्वंद में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सरायकेला वन प्रमंडल का चांडिल वन प्रक्षेत्र और वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ऑफ झारखण्ड के संयुक्त तत्वाधान में प्रक्षेत्र में बसे गांव के लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कोरोना को देखते हुए सामाजिक दूरी के अनुपालन के साथ आयोजित किये जा रहें हैं। इस कड़ी में शनिवार को दलमा आसनबनी एवं दलमा रुगाई हाथी कॉरिडोर के पांच गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    हाथी भगाओ दल रखेगा हाथियों को दूर

    हाथी और मानव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उपरोक्त गांव में दो हाथी भगाओ दल का गठन हुआ। हर दल में सदस्यों की संख्या दस निर्धारित की गई है। दल के गठन में गांव के वरिष्ठजनों, वन समिति और युवाओं की सहमति ली गई। वन विभाग के पदाधिकारियों ने भी दल के गठन में सहयोग दिया। वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ऑफ झारखण्ड एवं वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा दल के बीच लांग रेंज टॉर्च, मास्क और साबुन का वितरण किया गया। टॉर्च के जरिय ग्रामीण रात में हाथियों को दूर से ही देख लोगों को सावधान करते हुए हाथियों को आवागमन हेतु सुरक्षित मार्ग प्रदान करेंगे। अब दल हाथियों से दूर रह कर अपने गांव और फसलों की रक्षा करने का प्रयास करेंगे।

    ग्रामीणों को यह भी बताया गया

    वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ऑफ झारखण्ड के सचिव अभिषेक चौबे एवं वन विभाग के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि हाथी एक सामाजिक जीव है, जो झुंड में रहते हैं। झुंड का उद्देश्य अपने झुंड के लिए आहार, पानी, रगवास और सुरक्षा होती है। इनका विचरण इनके बच्चों की चाल पर निर्भर होती है। ग्रामीणों को बताया गया कि हाथी दिखने पर वन विभाग को इसकी सूचना दें, हाथियों के नजदीक कतई न जाएं, हाथी के साथ सेल्फी लेने की कभी कोशिश न करें, उन्हें नुकसान न पहुंचाएं। आप हाथियों का सम्मान करेंगे तो हाथी भी आपका सम्मान करेंगे।

    इन अवसर पर संस्था के त्रि विक्रम नाथ शाहदेव, अखिलेश शर्मा, तापस कर्मकार, सोनू सिंह, वनपाल रघुवर सिंह मुंडा, उमेश सिंह मुंडा, रामगढ़ ग्राम प्रधान केपी सिंह, आसनबनी के उप प्रमुख प्रमोद उरवाँ व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिनसे एक मोहल्ला नहीं संभला वे केंद्र की नीतियों पर सवाल कर रहे हैं : रघुवर दास
    Next Article  भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सांसद समेत पूर्व जिलाध्यक्ष से किया मुलाकात

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.