नये रूप से नये जगह उधोगपति केबुल कम्पनी और ग्लास फैक्ट्री स्थापना हेतु आगे आयें
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने उधोगपतियों का आह्वान किया कि
1. जमशेदपुर में केबुल कम्पनी बहुत ही लाभ में चलने वाली कम्पनी में शुमार थी। जो फिलहाल बंद पड़ी है। हर बार लगता है कि कुछ दिनों में कम्पनी प्रारंभ होने वाली है, परंतु विगत 20 वर्षों से चिर निंद्रा में सोई है। खैर उसे वहीं छोड़ते है।
संजय सिंह आजाद ने उधोगपतियों से आह्वान किया कि नये सिरे से केबुल कम्पनी का स्थापना करने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिले के अनेको स्थान पर 50 से 70 एकड़ जमीन प्राप्त हो जाएंगे, जहाँ आधुनिक रूप से कम्पनी का निर्माण किया जा सकता है। वर्तमान समय में केबुल वायर का मांग भारत के अलावा विश्व भर में है। जिससे उधोगपति लाभ कमा कर कम्पनी का विस्तार बड़े रूप में कर सकते है। कम्पनी निर्माण की सभी संभावनाएँ, कुशल श्रमिक, श्रमिक तथा प्रबंधन हेतु दक्ष अधिकारी भी बहुत आसानी से उपलब्ध है। केबुल कम्पनी को नये सिरे से स्थापित करने हेतु जिला प्रशासन, सरकार, बैंक से मदद हेतु पुरा सहयोग दिया जाएगा।
2. नये सिरे से ग्लास फैक्ट्री का स्थापना हेतु उधोगपति आगे आयें सभी को ज्ञात होगा कि कांड्रा ग्लास फैक्ट्री बहुत ही लाभ में चलने वाली कम्पनी में सुमार थी। कम्पनी के अधिकारी और श्रमिकों को सम्मानजनक वेतन और आवास भी प्रदत्त थी।
वर्तमान में ग्लास फैक्ट्री लगाने हेतु 40 एकड़ तक जमीन की आवश्यकता होगी जो पूर्वी सिंहभूम या सराईकेला खरसावॉ जिला में प्राप्त की जा सकती है। कांड्रा ग्लास फैक्ट्री का उत्पाद भारत के अलावा विदेशों में भी बड़े पैमाने पर भेजी जाती थी। वर्तमान में ग्लास फैक्ट्री का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, लाभ भी होंगे, कम्पनी निर्माण की सभी संभावनाएँ, कुशल श्रमिक, श्रमिक तथा प्रबंधन हेतु दक्ष अधिकारी भी बहुत आसानी से उपलब्ध है। ग्लास फैक्ट्री को नये सिरे से स्थापित करने हेतु जिला प्रशासन, सरकार, बैंक से मदद हेतु पुरा सहयोग दिया जाएगा।
संजय सिंह आजाद ने आगे कहा कि नये उधोग स्थापित करा कर ही नौजवानों को नौकरी से जोड़ा जा सकता है। इच्छुक उधोगपति आगे आ कर समाज निर्माण में पहल करें।

