Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम हेमंत सोरेन, टाटा संस के रतन टाटा और डीजीपी एमवी राव को भाई मानकर बहन नीतू ने भेजी राखी, भाईयों के नाम लिखा मार्मिक संदेश
    Breaking News झारखंड राजनीति

    सीएम हेमंत सोरेन, टाटा संस के रतन टाटा और डीजीपी एमवी राव को भाई मानकर बहन नीतू ने भेजी राखी, भाईयों के नाम लिखा मार्मिक संदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सीएम हेमंत सोरेन, टाटा संस के रतन टाटा और डीजीपी एमवी राव को भाई मानकर बहन नीतू ने भेजी राखी, भाईयों के नाम लिखा मार्मिक संदेश

    ● मृत बाईसिक्सकर्मी पति आलोक रंजन के दोषियों को सजा दिलाने को बड़े भाईयों से गुहार
    ● टेल्को थाना प्रभारी, टाटा मोटर्स मैनजमेंट पर षड्यंत्र के तहत फँसाने और दोषियों को संरक्षण देने का है आरोप

    टाटा मोटर्स के मृत बाईसिक्स कर्मी की विधवा नीतू सिंह न्याय ना मिलने से निराश है। अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं करने के इतर नीतू को प्रशासन अनशन की अनुमति भी नहीं दे रही। दूसरी ओर लगातार एक के बाद एक षड्यंत्रों के तहत झूठे मुकद्दमों में फँसाये जाने से व्यथित नीतू सिंह ने न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अपने बड़े भाईयों के नाम मार्मिक संदेश भेजकर मदद का आग्रह किया है। सोमवार को विधवा नीतू सिंह ने टाटा संस के चैयरमैन रतन टाटा, झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एमवी राव को बड़े भाई का दर्ज़ा देते हुए उन्हें निबंधित डाक द्वारा राखी भेजा है। राखी के साथ ही लिफ़ाफ़े में भाईयों के नाम नीतू का मार्मिक संदेश भी अंकित है। कंपनी में पति की प्रताड़ना से लेकर उनकी आत्महत्या और बाद में दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए दर दर भटकने के संघर्ष को अभिव्यक्त करते हुए विधवा बहन नीतू सिंह ने न्याय और सेवा के मूर्ति तीनों बड़े भाईयों से मदद की विनती कि है। बड़े भाईयों के नाम बहन के इस मार्मिक संदेश में टाटा मोटर्स के स्थानीय मैनजमेंट के कई बड़े अफसरों और टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल और प्रशासन के कुछ अफसरों पर साजिशन फंसाने और प्रताड़ित करने का भी ज़िक्र है। नीतू ने लिखा है कि पति के दोषियों को टेल्को थाना और कंपनी मैनजमेंट का संरक्षण प्राप्त है। बड़े भाईयों को नीतू ने आगे लिखा है कि अब उनकी छोटी बहन का धैर्य और साहस जवाब दे चला है। सीमित रुपये और भोजन के साथ जीवन गुजारना भी कठिन लग रहा है। दो छोटे बच्चों के भविष्य की चिंता सहित बूढ़े ससुरजी के स्वस्थ्य के बारे सोच-सोचकर मन विचलित होने लगी है। ऊपर से टाटा मोटर्स कंपनी के कुछ अफसरों और टेल्को थाना प्रभारी के षड्यंत्रों से नित दिन नये-नये मामलों में अभियुक्त बनाकर फँसाने, परेशान करने की प्रपंच से वे बेहद दुःखी है। टाटा मोटर्स के मृत बाईसिक्सकर्मी की विधवा नीतू सिंह को विश्वास है कि उनके तीनों बड़े भाई रतन टाटा, हेमंत सोरेन और एमवी राव पवित्र राखी की लाज रखेंगे। राखी के भेंटस्वरूप नीतू सिंह ने अपने बड़े भाईयों से अपने दिवंगत पति के दोषियों को सज़ा दिलाने और अपने दो छोटे बच्चों और ससुरजी के देखभाल के लिए रोज़गार दिलाने का निवेदन किया है। नीतू सिंह ने सोमवार को गोलमुरी स्थित पोस्ट ऑफिस से निबंधित डाक द्वारा अपने भाईयों के नाम पवित्र रक्षाबंधन और मार्मिक पत्र भेजा। इससे पूर्व नीतू ने तीनों बड़े भाईयों की तस्वीरों पर तिलक और आरती कर के उनके चिरायु, प्रगतिशीलता और न्यायपुरुष बने रहने का कामना किया। डाक द्वारा राखी भेजे जाने के दौरान नीतू सिंह के दोनों नौनिहाल बच्चें सहित नीतू के मुंहबोले भाई और आजसू नेता अप्पु तिवारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी उर्फ अंतर्यामी बाबा के मानगो बस स्टैंड का काला सच भाग 02
    Next Article खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास वर्तमान सरकार की प्रतिबद्धता:हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.