झारखंड को बनाएंगे एजुकेशन हब: बन्ना गुप्ता
टाटा वर्क्स यूनियन हाई स्कूल कदमा में 10 नए कमरे का हुआ शिलान्यास
झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं हैं, यहाँ के बच्चे दुनिया में नाम रौशन कर रहे हैं, यदि झारखंड के प्रतिभाओं को उचित गाइडलाइन मिले तो वो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, ये बातें स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कदमा स्थित टाटा वर्क्स यूनियन में 10 नए कमरे के शिलान्यास के अवसर पर कहीं।
जिस स्कूल में पढ़ा वहीं आ कर सेवा करना गौरवशाली पल: बन्ना गुप्ता
अपने विद्यार्थी जीवन को याद कर भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि जिस स्कूल से पढ़ाई की थी आज उसी स्कूल में आना गौरवशाली पल हैं।उन्होंने वायदा किया कि स्कूल के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।गौरतलब है कि बन्ना गुप्ता ने अपनी स्कूली शिक्षा इसी स्कूल से पूरी की है।
बच्चों को पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास और नैतिक शिक्षा भी पढ़ाये
स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि बच्चों में व्यक्तित्व विकास के साथ नैतिक शिक्षा भी दी जाए ताकि राष्ट्र के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहे।
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उन्होंने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण के दिशा में कार्य करने की जरूरत हैं।
शिक्षा राष्ट्र की बुनियाद: विधुत महतो
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विधुत महतो ने बताया कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की बुनियाद हैं।जिस देश में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा वहाँ विकास ज्यादा होगा।उन्होंने महिला शिक्षा पर जोर दिया।
मिशन एडमिशन अभियान का शुभारंभ हुआ
इस अवसर पर स्कूली शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए दाखिला अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता और सांसद श्री विधुत महतो के कर कमलों से किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक, स्कूल प्रबंधन समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।