जमशेदपुर। भारतीय जन मोर्चा जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा व नव नियुक्त ओद्योगिक संबंध के विधायक प्रतिनिधि सुबोध श्रीवास्तव को मातृशोक प्राप्त हुआ है। उनकी माता सरस्वती देवी का 90 वर्ष की आयु में आज टीएमएच देहांत हो गया। वे विगत 15 दिनों से अधिक दिनों से टीएमएच में इलाजरत थे। सूचना मिलने पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उनके परिजनों से मिलने उनके टीएमएच पहुंचे और शोक व्यक्त किया। भारतीय जन मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी अस्पताल व उनके आवास शोक व्यक्त करने पहुंचे। रविवार की प्रातः 10 बजे उनके टुइलडूंगरी, हिंदुस्तानी संघ के समीप स्थित आवास से उनका अंतिम यात्रा निकलेगा और स्वर्णरेखा घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
नव नियुक्त ओद्योगिक संबंध के विधायक प्रतिनिधि सुबोध श्रीवास्तव को मातृशोक
Previous Articleयुवक ने किया विषपान ,धनबाद रेफ़र, कारण का नहीं चला पता
Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद