Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परिवार को विपदाओं से दूर रखने के लिए महिलाओं ने किया विपदतारनी पूजा
    Breaking News झारखंड

    परिवार को विपदाओं से दूर रखने के लिए महिलाओं ने किया विपदतारनी पूजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नारायणपुर(जामताड़ा): प्रखण्ड के विभिन्न स्थानों में शनिवार को महिलाओं ने परिवार को विपदाओं से दूर रखने के लिए माँ विपदतारनी की पूजा अर्चना किया !

    प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर,मंडरो राजबाड़ी स्थित मां दुर्गा प्रांगण में मां दुर्गा का रूप माँ बिपत्तारिणी की पूजा काफी धूमधाम के साथ आयोजित की गई ।पूजा को लेकर हर जगह उत्साह देखा गया ।पूजा को लेकर सुबह से ही दुर्गा मंदिर प्रांगण में विभिन्न स्थानों से आकर महिलाएं इस पूजा के लिए वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एकत्रित होने लगी थी , यहां पर मां बिपत्तारिणी की पूजा हर वर्ष  काफी धूमधाम के साथ आयोजित की जाती है ।इस बार लॉकडाउन को लेकर पूर्व की भांति पूजा को लेकर लोगों मैं वह उत्साह नहीं देखा गया, क्योंकि महिलाएं भीड़ भाड़ से बचते हुए इस पूजा में भाग लेने के लिए दूर दूर से आई थी ।महिलाओं द्वारा अपने पति एवं संतान की सुख समृद्धि के लिए आयोजित की जाती है। पूजा में 13 प्रकार का फल तेरह प्रकार का मिष्ठान चढ़ाया गया ।महिलाएं इस पूजा में लाल धागा में दुर्वा घास को तेरह गांठ देकर उसे अपने पति एवं पुत्र के हाथों में रक्षा सूत्र के रूप में  बंधती है इस रक्षा सूत्र को बांधने के बाद ही महिलाएं अन्न जल ग्रहण करती हैं । नारायणपुर में इस पूजा को लेकर दुर्गा मंदिर के पास सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।पूजा के सफल आयोजन में मनमोहन सिंह, निताई दास ,बेबी देवी, अभिजीत दास, मुन्नी देवी ,सरिता देवी,विजय नारायण ,ममता देवी आदि का काफी सराहनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिवार को विपदाओं से दूर रखने के लिए महिलाओं ने किया विपदतारनी पूजा
    Next Article नारायणपुर पुलिस ने चलाया वाहन जाँच अभियान

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.