Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाॅटरी सिस्टम के माध्यम से लाभुकों को दिया गया पीएम आवास का लाभ
    Breaking News झारखंड

    लाॅटरी सिस्टम के माध्यम से लाभुकों को दिया गया पीएम आवास का लाभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ लाॅटरी सिस्टम के माध्यम से लाभुकों को दिया गया पीएम आवास का लाभ….*
    ==================
    *■ आवास योजना के माध्यम से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों श्रमिकों को दिया जा रहा है रोजगारः-उपायुक्त….*
    ==================
    *■ सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी बेघर न रहेः-उपायुक्त….*
    ==================
    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैंन्सी सहाय की अध्यक्षता में आज दिनांक-27.06.2020 को आचार्य नरेन्द्र देव भवन जसीडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तृतीय घटक के लाभुकों को लाॅटरी के माध्यम से आवास आवंटित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 665 लाभुकों में 226 लाभुकों को स्वीकृति पत्र उपायुक्त द्वारा प्रदान किया गया। जल्द हीं अन्य लाभुकों भी लाॅटरी सिस्टम के माध्यम से आवास स्वीकृत किया जायेगा।
    इस दौरान उपायुक्त श्रीमती नैंन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि मोहनपुर में निर्माणाधीन अवासीय परिसर में लगभग 320 वर्गफीट का घर के साथ इन आवासों में पार्क व बच्चों के खेलने हेतु खुला क्षेत्र, जलापूर्ति व्यवस्था, विद्युतिकरण एवं स्ट्रीट लाईट, वाहन पार्किंग की व्यवस्था, पीसीसी सड़क, कांटीदार तार की चहारदिवारी, पानी निकासी हेतु उतम ड्रेनेज की व्यवस्था, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। निर्मित किये जाने वाले आवास का मूल्य 6.74 (छः लाख चोहत्तर हजार) रूपया है, जिसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार से अनुदान सहायता राशि कुल 2.50 (दो लाख पचास हजार) रूपये के पश्चात में कुल 4.24 (चार लाख चैबिस हजार) रूपया लाभुक अंशदान के रूप में देय होता है। इसके अलावा आवासीय परिसर में व्यवसायिक गतिविधियों यथा-दुकान, सामुदायिक केन्द्र इत्यादि के माध्यम से राजस्व संग्रहण का कार्य रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया जायेगा, ताकि संग्रहित राजस्व के माध्यम से आवासीय परिसर का रख-रखाव भी किया जायेगा।
    इसके अलावे प्रथम घटक में स्लम पुनर्विकास, द्वितीय घटक में ऋण संबद्ध सहायता, तृतीय घटक में भागीदारी में किफायती आवास व चतुर्थ घटक में लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के माध्यम से आवास का निर्माण किया जाना है। योजना के तहत लाभ हासिल करने की पात्रता रखने वाला कोई भी व्यक्ति आवेदन देकर आवास निर्माण में सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
    *इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावे* नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल व नगर निगम के अधिकारी, अभियन्ता व सिटी मैनेजर आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिला से बिहार राज्य को उपलब्ध कराया जाएगा ईसीआईएल मेक एम थ्री,बीयू,सीयू व वीवीपैट
    Next Article जनसेवा अभियान के तहत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व समाजसेवी पंकज झा ने किया मास्क का वितरण

    Related Posts

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    August 11, 2026

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    August 11, 2026

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.