Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भूमि विवाद के मारपीट में कई लोग घायल ,मामला दर्ज
    Breaking News अपराध झारखंड

    भूमि विवाद के मारपीट में कई लोग घायल ,मामला दर्ज

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर(जामताड़ा): नारायणपुर थाना क्षेत्र के चरघरा में गुरुवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में कई लोग घायल हो गए !मामले में प्रथम पक्ष के रामदेव पंडित पिता स्वर्गीय करम पंडित ने नारायणपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कहा कि गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने जमीन पर बीज डालने गया था तो गाँव के ही फागु पंडित,मिठू पंडित, रितु पंडित,राजू पंडित, गुणाधर पंडित ,टिपन पंडित व अन्य कुल 10 लोग एकसाथ मिलकर मेरे खेत मे आए और मुझे बीज डालने से मना करने लगे ।जब मैंने उक्त लोगों को कहा कि मैं अपनी जमीन पर खेती कर रहा हूँ, फिर इसे बंद क्यों करूँ। इसपर उपरोक्त नामित लोगों ने मुझे तथा रामनाथ पंडित पर लाठी ,डंडे तथा धारदार हथियार से मारपीट कर जख्मी कर कर दिया !वहीँ मामले में दूसरे पक्ष के फागु पंडित पिता स्वर्गीय हरि पंडित साक़ीम चरघरा ने भी थाने में लिखित आवेदन देकर कहा कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे मेरे हिस्से की जमीन जिसमे पूर्व से ही धारा 144 लागू है।पर जबरन गाँव के ही रामदेव पंडित, भीम पंडित ,काशी पंडित, समेत अन्य लोग जबरन उक्त खेत मे धान बीज डाल रहे थे ।जब हमने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे मारपीट करने लगे !वही फागु पंडित ने भी अपने लिखित आवेदन में कुल 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है !जानकारी के अनुसार मारपीट में घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया ।वहीँ तीन को बेहतर उपचार के लिए बाहर भेज दिया गया !

    क्या कहते है थाना प्रभारी :थाना क्षेत्र के चरघरा ग्राम में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट करने को लेकर दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत किए है ! प्रथम पक्ष के रामदेव पंडित के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर कांड संख्या 95/20 दिनांक 25/06/2020 द्वितीय पक्ष के नामजद अभियुक्तों पर धारा 147,148,149,307,324,326,504,506 दर्ज़ की गई है ।वही द्वितीय पक्ष के आवेदन पर प्रथम पक्ष के नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कांड संख्या 96/20 दिनांक 25/06/2020 धारा 147,148,149,307,324,504,506 दर्ज की गई है !मामले की जाँच पड़ताल गहनतापूर्वक की जा रही है। मामले में दोषियों पर जांचोपरांत उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

    अजित कुमार ,थाना प्रभारी ,नारायणपुर !

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला उत्पीड़न मामले का निपटारन पंचायत स्तर पर ही करने का प्रयास करें :एसडीपीओ
    Next Article गरीब व जरुरतमंदों के बीच बीएओ ने धान के बीज,कीटनाशक दवाई व मास्क का किया वितरण

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.