Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा में कलश यात्रा के साथ हनुमान मंदिर के तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ
    Breaking News झारखंड

    बागबेड़ा में कलश यात्रा के साथ हनुमान मंदिर के तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा में कलश यात्रा के साथ हनुमान मंदिर के तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

    बागबेड़ा स्थित रामनगर रोड संख्या 1 में नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर में स्थापित होने वाली हनुमान जी और श्रीराम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के निमित तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा से किया गया। कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए लोग कलश यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने चेहरे पर मास्क लगाते हुए धर्मकाज में शिरकत किया। गाजे-बाजे और घोड़ों के संग यात्रा निकाली गई। इस दरम्यान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय गीतों की अनुगूंज से लबरेज हो उठा। कलश यात्रा में 151 से अधिक महिलाओं, कन्याओं ने जल भरे कलश को सिर पर धारण कर विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। इस क्रम में सैकड़ों लोग कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा की आरती उतार कर इस धार्मिक यात्रा का मान बढ़ाया। लोग हाथों में पुष्प और माला लेकर ईश्वर के प्रति अपनी असीम श्रद्धा को प्रतिबिंबित कर रहे थे। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे से संपूर्ण स्थल भक्ति से ओत -प्रोत हो गया। यात्रा मंदिर परिसर से सोमवार सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई और बागबेड़ा के बड़ौदा घाट से जल भरकर यात्रा बागबेड़ा बाज़ार से होती हुई मंदिर पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों के लिए मास्क, सेनेटाइजर के अलावे पानी और शर्बत का प्रबंध मंदिर कमिटी द्वारा की गई थी। वहीं पूजा आयोजन को लेकर बागबेड़ा थाना को भी सूचना दिया गया था। कलश यात्रा के दौरान बागबेड़ा थाना भी मुस्तैदी से सक्रिय रही और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को पालन कराने में सहयोग किया। यात्रा का नेतृत्व बतौर यजमान रमेश ओझा ने किया। पुरोहित धर्मेंद्र तिवारी, विश्वकर्मा ओझा, जयप्रकाश पांडेय, अशोक ओझा और इंद्रजीत पांडेय ने यज्ञ अनुष्ठान का संकल्प कराया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान तीन दिनों तक आयोजित होगी। मंगलवार को पंचमुखी हनुमान जी और श्रीराम दरबार की प्रतिमा का पूजनोपरांत नगर भ्रमण होगा। प्राणप्रतिष्ठा कर मूर्ति को मंदिर में अधिष्ठापित किया जायेगा। इस दौरान पूजा कमिटी के पवन ओझा,सोनू सिंह, विशाल सिंह, अभिषेक ओझा,धनंजय सिंह,संदीप ,भीम कुंवर, सनी झा, कौशल, रोहन, राजू, कोची, विनीत, सुजीत, संजोग अंकित ओझा,चंदन माथे, बड़कू सहित काफ़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।

    सधन्यवाद,
    अभिषेक ओझा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से बोकारो निवासी मोहम्मद जाहिद अख्तर का पार्थिव शरीर दुबई से बोकारो लाने हेतु मदद का आग्रह किया है
    Next Article स्कूल नहीं तो फ़ीस नहीं की माँग पर शिक्षा विभाग के समक्ष अभिभावकों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

    Related Posts

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.