नारायणपुर(जामताड़ा):अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर में रविवार को नारायणपुर प्रखण्ड क्षेत्र में लोगों के घर पर रहकर किया योग!विदित हो कि प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है !दुनियाभर के कई देशों में 21 जून को योग से सम्बंधित कई कार्यक्रम भी किए जाते है !वहीँ इस बार वैश्विक कोरेना महामारी के कारण लोगों ने घर पर रहकर वर्चुअल योगभ्यास किया !वहीँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवर पर नारायणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र चैनपुर में योग शिक्षक बैद्यनाथ पंडित ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों संग समाजिक दूरियों का अनुपालन करते हुवे अनुलोम विलोम, कपालभाति, सुखासन,मंडूकासन आदि का योगभ्यास कर योग द्वारा निरोग रहने का संकल्प लिया !वही दूसरी तरफ प्रखंड के कमलडीह में योग शिक्षक वरुण रवानी ने भी सामाजिक दूरियों का अनुपालन करते हुवे ग्रामीणों के साथ योगभ्यास किया !

