Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव झारखंड अभिभावक संघ की पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनोनीत
    Breaking News झारखंड राजनीति

    डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव झारखंड अभिभावक संघ की पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनोनीत

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव झारखंड अभिभावक संघ की पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनोनीत

    – सोमवार को जमशेदपुर में संघ की अगुआई में जिला शिक्षा अधीक्षक को माँग पत्र सौंपेंगे अभिभावक

    नो स्कूल नो फ़ीस और अभिभावकों पर स्कूल मैनजमेंट द्वारा बनाये जा रहे दबाव को लेकर झारखंड अभिभावक संघ राज्यस्तरीय आंदोलन की तैयारी कर चुकी है। सोमवार को जमशेदपुर से इसकी शुरुआत होगी। विभिन्न स्कूलों के अभिभावकों को साथ जोड़कर सोमवार को जमशेदपुर में जिला शिक्षा विभाग के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन कर डीएसई को माँग पत्र सौंपी जायेगी। जमशेदपुर में झारखंड अभिभावक संघ और शिक्षा सत्याग्रह के बैनर तले अभिभावक स्कूल फ़ीस के मुद्दे पर ठोस समाधान और जल्द से जल्द सरकार के स्तर से आदेश जारी करने की माँग करेंगे।

    इधर झारखंड अभिभावक संघ ने आंदोलन को तेज़ करने के निमित्त संगठन विस्तार शुरू किया है। रविवार को झारखंड अभिभावक संघ के संस्थापक अध्यक्ष अजय रॉय ने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया। मानगो निवासी डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। डॉ. पुष्पा पेशे से जेनरल फिजिशियन हैं। जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से झारखंड अभिभावक संघ ( Jharkhand Parents Association ) के संस्थापक अध्यक्ष अजय रॉय ने नवमनोनित जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव को शुभकामना देते हुए निर्देशित किया कि अभिभावकों को जोड़ते हुए उनकी समस्याओं के समधानार्थ जिला स्तर पर प्रतिबद्धता से कार्य करें। झारखंड अभिभावक संघ की नवमनोनीत जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नो स्कूल नो फ़ीस विषय पर सोमवार को जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात कर माँग पत्र सौंपी जायेगी। वहीं अगले एक सप्ताह में जिला कमिटी के विस्तार किया जायेगा ताकि आंदोलन में तेज़ी लाई जा सके। डॉ. पुष्पा ने बताया कि वे पूर्वी सिंहभूम में अभिभावकों को जोड़कर मज़बूत संगठन तैयार करने का प्रयास करेंगी। बताया कि हर स्कूल स्तर पर अभिभावकों और बच्चों की समस्या को मज़बूती से उठाने वाली एक कमिटी का गठन करना उनकी कार्ययोजनाओं में है जिसपर वे प्राथमिकता से पहल करेंगी।

    (( आमंत्रण ))

    ● कार्यक्रम :- डीएसई को ज्ञापन
    ● स्थान : जिला शिक्षा कार्यालय, बिष्टुपुर।
    ● तिथि : 22 जून 2020 (सोमवार)
    ● समय : पूर्वाह्न 11:30 बजे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने एमजीएम को दिया विधायक निधि से 10 लाख का अनुदान
    Next Article केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड की जनसंवाद रैली को किया संबोधित, जुड़े लाखों कार्यकर्ता

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.