Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योग धर्म नहीं, एक विज्ञान है, यह कल्याण, यौवन, शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    योग धर्म नहीं, एक विज्ञान है, यह कल्याण, यौवन, शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    ■ *कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर उपायुक्त जामताड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने घर में रहकर योगाभ्यास किया, शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए जिले भर में सादगी पूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, लोगों ने किया योगाभ्यास*

    ■ *योग धर्म नहीं, एक विज्ञान है, यह कल्याण, यौवन, शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है:- उपायुक्त,जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    ■ *योग के आठों अंग-यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि को अपनाने से सही मायने में योग का वास्तविक लाभ मिलेगा:- उपायुक्त जामताड़ा*

    ■ *पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार (भा.पु.से.) एवं उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने अपने आवास में योगाभ्यास किया।*

    जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने आज 21 जून 2020 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर अपने आवास में प्रातः योगाभ्यास किया। योगाभ्यास के उपरांत उन्होने जामताड़ा वासियों को योग दिवस कि शुभकामनाएं दी। कहा कि
    कोविड-19 की परिस्थितियों के कारण इस वर्ष योग दिवस का कार्यक्रम वृहत स्तर पर नहीं किया का सका। उन्होंने इस बात पे प्रसन्नता जाहिर की कि जिलेवासियों ने अपने घरों पर परिवार के साथ योगाभ्यास कर इसे सफल बनाया।

    *काम को सही तरीके से करना ही योग है:- उपायुक्त*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने कहा कि संस्कृत में एक वाक्य है –

    *”युक्त आहार विहारस्य, युक्त चेष्टस्य कर्मसु। युक्त स्वप्ना-व-बोधस्य, योगो भवति दु:खहा।।”*

    -अर्थात्, सही खान-पान, सही ढंग से खेल-कूद, सोने-जागने की सही आदतें, और अपने काम, अपने कर्तव्य को सही ढंग से करना ही योग है। उन्होंने आगे कहा कि योग हमारी संस्कृति की प्राचीन विधा है। योग मनुष्य को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों ने अपनाया है। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। किन्तु कोविड-19 की परिस्थितियों के कारण सार्वजनिक व सामूहिक रूप से योग का आयोजन नहीं किया जा रहा, इसलिए अपने घर पर ही रहकर परिवार के सदस्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाएं तथा घर पर ही योग का अभ्यास करने हेतु कहा गया।
    उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2015 में यूएन में प्रस्ताव पारित होने के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली। तभी से 21 जून को दुनिया के लगभग सभी देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि योग के आठ अंग- यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि होते हैं। जब हम योग के इन 8 अंगों को अपना लेंगे तभी योग का वास्तविक लाभ प्राप्त होगा।
    इस दौरान उन्होंने जिले वासियों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने हेतु अपील किया।

    *पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार (भा.पु.से.) एवं उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने अपने आवास में योगाभ्यास किया।*

    *जिले एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने अपने आवास में योगाभ्यास किया*

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सार्वजनिक स्तर पर योगाभ्यास नहीं किया जा सका। कोविड -19 से उत्पन्न परिस्थिति के वजह से आज जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने अपने आवास से योगाभ्यास किया।

    अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो,अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमति अंजना दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमति कंचन कुमारी भुदोलिया, नजारत उप समाहर्ता श्री विजय केरकेट्टा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति स्नेह कश्यप, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों ने योगाभ्यास किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व कृषि मंत्री ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के संबोधन को सुना
    Next Article करमाटांड़ एएसआई गणेश कुमार के नेतृत्व में चला वाहन जांच अभियान

    Related Posts

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    June 24, 2026

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.