Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पदाधिकारी ने इंडोर स्टेडियम में किया योगाभ्यास
    Breaking News झारखंड

    पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पदाधिकारी ने इंडोर स्टेडियम में किया योगाभ्यास

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पदाधिकारी ने इंडोर स्टेडियम में किया योगाभ्यास….*
    ===================
    *■ अनुशासन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग अति आवश्यक:- पुलिस अधीक्षक….*
    ===================
    *■ योग को अपने जीवन का बनाये अभिन्न अंग:- अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर….*
    ===================
    आज दिनांक 21.06.2020 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में जिला प्रशासन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया; जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर सहित विभिन्न पदाधिकारीगण, एवं विभिन्न संस्थाओं के कुछ सदस्य आदि उपस्थित थें।
    योग कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि कि आज योग के माध्यम से हम सभी अपने तन और मन को चुस्त-दुरूस्त व स्वस्थ रख सकते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी योग को अपने जीवन में महत्व दें और अपने दैनिक क्रिया में शामिल करें। अनुशासन और स्वस्थ शरीर के लिए योग अति आवश्यक हैं।
    इसके अलावे मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा छोटे स्तर पर छठा अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया है, ताकि सामाजिक दूरी का अनुपालन और बिना भीड़-भाड़ के एक बेहतर संदेश के साथ योग कार्यक्रम किया गया है।
    उन्होने आगे कहा कि योग के द्वारा हमारी काया निरोग रहती है, अमीर हो या गरीब सामान्य आसन कर स्वयं को निरोग व स्वस्थ्य रखा जा सकता है।
    इस दौरान योग प्रशिक्षक के द्वारा सभी प्रतिभागियों को योग की विशेषताओं से अवगत कराया गया एवं स्वास्थ्य मूलक आसनों एवं प्रणायामों का अभ्यास कराया गया।
    *इस मौके पर उपरोक्त के अलावे* जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री रणवीर कुमार सिंह, नजारत उपसमाहर्ता श्री अजय बड़ाइक, जिला मतस्य पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार दीपक, जिला अभियंता श्री विजय कुमार सर्राफ, प्रधान लिपिक जिला खेल कार्यालय श्री रजनीश कुमार, सचिव जिला खेल प्राधिकरण आशीष झा एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला प्रखंड परिसर में किया गया योगभ्यास का आयोजन
    Next Article आज के भागदौड़ भरे जीवन में स्वास्थ्य और तनावपूर्ण जिंदगी से राहत के लिए योग सबसे बड़ी दवा:उपायुक्त

    Related Posts

    जमीन के विवाद में दादी पर रॉड से हमला, इलाज के दौरान मौत

    August 9, 2026

    राजनगर में टॉस से निकला फैसला, एपीसी रिचीतुका टीम बनी विजेता

    August 9, 2026

    पहाड़पुर में 86वां रक्तदान शिविर संपन्न, 155 यूनिट रक्त संग्रहित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमीन के विवाद में दादी पर रॉड से हमला, इलाज के दौरान मौत

    राजनगर में टॉस से निकला फैसला, एपीसी रिचीतुका टीम बनी विजेता

    पहाड़पुर में 86वां रक्तदान शिविर संपन्न, 155 यूनिट रक्त संग्रहित

    कुचाई के जंगलों में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और दो राइफल समेत हथियार बरामद

    वन पर अधिकार से रोजगार तक, आदिवासी दिवस पर सौगातों की झड़ी

    महात्मा गांधी का नैतिक साहस: युवा आंदोलन, पेपर लीक और लोकतंत्र की परीक्षा

    पेपर लीक: युवाओं का आक्रोश, गांधीजी का नैतिक साहस और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    पेपर लीक संकट: युवाओं का आक्रोश और गांधीजी के नैतिक साहस की आवश्यकता

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.