Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा आयोग गठन, कोल्हान के कॉलेजों में शिक्षक नियुक्ति सहित अन्य माँगों को लेकर राज्यपाल से मिलें पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति शिक्षा साहित्य

    युवा आयोग गठन, कोल्हान के कॉलेजों में शिक्षक नियुक्ति सहित अन्य माँगों को लेकर राज्यपाल से मिलें पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवा आयोग गठन, कोल्हान के कॉलेजों में शिक्षक नियुक्ति सहित अन्य माँगों को लेकर राज्यपाल से मिलें पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी

    पूर्व विधायक और भाजपा के युवा नेता कुणाल षाड़ंगी ने शुक्रवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राँची में मुलाक़ात कर माँग पत्र समर्पित किया। उन्होंने महामहिम राज्यपाल से युवाओं के हितों में युवा आयोग और प्रवासी मज़दूरों की स्किल मैपिंग और रोज़गार मुहैया कराने के निमित्त प्रवासी मज़दूर आयोग गठन के अलावे कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यानाकृष्ट करते हुए हस्तक्षेप का आग्रह किया। कुणाल षाड़ंगी ने महामहिम राज्यपाल से अनुरोध किया कि बहरागोड़ा कॉलेज समेत कोल्हान के सभी कॉलेजों में जल्द से जल्द पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की विषयवार नियुक्ति संबंधी आदेश कोल्हान विश्वविद्यालय को दिये जायें ताकि लगभग 60 से 70 फ़ीसदी रिक्तियों की पूर्ति की जा सके। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पंचायत सचिवों को नियुक्ति पत्र नहीं दिये जाने के विषय पर भी हस्तक्षेप कर राज्य सरकार को स्पष्ट आदेश जारी करने का आग्रह किया।

    पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने महामहिम से अनुरोध किया कि वे सरकार से अनुबंधकर्मियों की प्रोत्साहन राशि संबंधी विषय पर पहल करवाएँ। पंचायत स्वयंसेवक तथा किसान मित्रों की प्रोत्साहन राशि उन्हें समय पर नहीं मिलने के मुद्दे को भी उठाया। कहा कि अगर लाभुक तय समय पर योजना पूरा नहीं करता है तो इसके लिए स्वयंसेवकों को ससमय राशि भुगतान करने से वंचित नहीं करना चाहिए। अपितु सरकार को चाहिए कि उनको एक न्यूनतम मानदेय सुनिश्चित करे। केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा की मज़दूरी दर दुगुनी कर दी गई है। राज्य सरकार अविलंब इसे धरातल पर लागू करवाए। कुणाल ने राज्यपाल महोदया से माँग कि राज्य में प्रखंड स्तर पर महिला थानों और बाल मित्र थानों का अधिष्ठापन किया जाये। उन्होंने सरकार के स्तर पर वर्षों पूर्व बनी खेल नीति को लागू करने को लेकर माँग रखा जिससे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके 500 से ज़्यादा राज्य के खिलाड़ियों को सीधी नौकरी दी जा सके। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि उपर्युक्त सभी विषय सीधे तौर पर युवाओं से जुड़े मसलें है। इनपर महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से काफ़ी चर्चाएँ हुई। कहा कि राज्य में युवा आयोग के अभाव में युवा विषयक मसले अक्सर अनसुलझे रह जाते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि लगभग आधे घन्टे के शिष्टाचार भेंट में कई महत्वपूर्ण नीति और नियुक्ति सम्बंधित विषयों को राज्यपाल महोदया के संज्ञान में लाकर समाधान करने का आग्रह किया। बताया कि राज्यपाल के स्तर से उचित हस्तक्षेप और सरकार को मार्गदर्शन देने का आश्वासन प्राप्त हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
    Next Article राहुल गांधी के जन्म दिन के अवसर पर वीर शहीदों के लिए कांग्रेसीयों ने राखी मौन व्रत

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.