Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय जी के भरोसे चला था रघुवर दास के काले कारनामों का पर्दाफाश करने, परंतु वह मुझे बीच रास्ते में छोड़ कर चले गए:इरफान
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सरयू राय जी के भरोसे चला था रघुवर दास के काले कारनामों का पर्दाफाश करने, परंतु वह मुझे बीच रास्ते में छोड़ कर चले गए:इरफान

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 16, 2020Updated:June 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विधायक डॉ इरफान अंसारी पहुंचे बोकारो… सैकड़ों लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

    कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हर जिला जाऊंगा और कार्यकर्ताओं के समस्या से अवगत होकर समाधान करूंगा

    कोविड-19 खत्म होते ही बोकारो मे होगा युवाओं का महारैली*

    आखिर भाजपा के पास ऐसा कौन सा टॉनिक है जिसे पीने के बाद बड़े-बड़े नेता वापस भाजपा चले जाते हैं-इरफान

    वह शख्स ही शहर छोड़ गया.. अब मैं बाल बनाऊं किसके लिए-इरफान

    निजाम खान की रिपोर्ट

    जामताड़ा/बोकारो:    आज बोकारो स्थित रितुडीह में बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल कुमार सिंह के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर सैकड़ों की संख्या में आए युवाओं को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उक्त बातें विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कही। मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा की भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले सभी युवाओं को मैं कांग्रेस पार्टी में स्वागत करता हूं और यह भरोसा दिलाता हूं की आप लोगों को पार्टी में बिना किसी भेदभाव के उचित सम्मान मिलेगा।इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का कांग्रेस पार्टी में आना इस बात का संकेत है कि जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगे बढ़ रहे हैं उन्हें देश के युवाओं का समर्थन है।

    आगे विधायक  ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा मे पहल करते हुए मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं हर जिला जाऊंगा और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करूंगा। राज्य में हेमंत सोरेन जी की सरकार है और जिस उम्मीद और विश्वास से कार्यकर्ताओं ने हमें राज पाठ सौंपा है तो हमारा भी कर्तव्य है कि उनके विश्वास पर खरा उतर कर दिखाऊं।

    आगे विधायक  ने जिला कांग्रेस कमेटी एवं सभी प्रखंड कांग्रेस कमेटी को राहुल गांधी  के जन्मदिन के अवसर पर गरीबों को खाना खिलाने का निर्देश दिया और कोविड-19 में अच्छे कार्य कर रहे लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए सम्मानित करने का भी निर्देश दिया।

    आगे विधायक ने कहा विधायक सरयू राय के भाजपा में जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पता नहीं भाजपा के पास कौन सा टॉनिक है जो बड़े से बड़े नेता सब कुछ भूल कर वापस भाजपा में चले जाते हैं। जैसा कि हमने कुछ दिन पहले देखा की बाबूलाल मरांडी जैसे नेता जो कभी भाजपा में जाने की बात सुनकर कुतुब मीनार से कूद जाने की बात करते थे। पर पता नहीं ऐसा कौन सा टॉनिक इनको दिया गया कि वह कुतुबमीनार से तो जरूर कूदे परंतु भाजपा के ही गोद में जाकर गिरे। ठीक उसी प्रकार सरयू राय जैसा नेता जिन्हें मैं अपना आदर्श मानता था उन्होंने भी राजनीति की गरिमा को कम कर दिया। चुनाव में भाजपा विरोधी वोट लेकर भाजपा को हराया और पुनः भाजपा में ही वापस चले गए। उन्होंने मुझसे रघुवर दास की सरकार के कई काले कारनामों को साझा किया था और रघुवर दास को जेल भेजने की बात कही थी। उनके द्वारा किए गए सभी घोटालों को पर्दाफाश करने की बात कही थी। परंतु आज वो मुझे अकेला छोड़ कर चले गए। अब यह लड़ाई में अकेले कैसे लड़ूँगा। अब मैं इतना साक्ष्य कहां से लाऊंगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश को मोदी जी के रूप में शशक्त नेतृत्वकर्ता मिला हैं- बिद्युत महतो
    Next Article थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.