मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य एन आर एच एम के ए एन एम / जी एन एम अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की l उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि लोहरदगा जिले के नरौली स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत ए एन एम श्रीमती सिंगरेन लकड़ा की कोरोना महामारी के दौरान कार्य करते हुए 14 जून को मृत्यु हो गई l अतः मृतक के आश्रित को उन्होंने सरकारी नॉकरी देने का आग्रह किया l संघ द्वारा कोविड – 19 के तहत केंद्र सरकार के निर्देशानुसार मृतक के परिजनों को निहित प्रावधान के तहत बीमा लाभ और राज्य सरकार के द्वारा मुआवजा देने को लेकर मांग पत्र सौपा गया

