Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भव्य राम मंदिर निर्माण के संकल्प को मोदी सरकार ने किया पूर्ण, तारीख पूछने वाले हो गए गायब: बाबूलाल मरांडी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    भव्य राम मंदिर निर्माण के संकल्प को मोदी सरकार ने किया पूर्ण, तारीख पूछने वाले हो गए गायब: बाबूलाल मरांडी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबूलाल  मरांडी ने पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं से किया डिजिटल संवाद, संगठन के कार्यों एवं कार्यक्रम पर हुई चर्चा

    ■ भव्य राम मंदिर निर्माण के संकल्प को मोदी सरकार ने किया पूर्ण, तारीख पूछने वाले हो गए गायब: बाबूलाल मरांडी।

    सोमवार, जमशेदपुर: राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं से डिजिटल संवाद किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शाम चार बजे डिजिटल तकनीक से जुड़ते हुए बाबूलाल मरांडी ने कोरोना संकटकाल के दौरान पार्टी द्वारा किये गए प्रयासों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि कोरोना संकटकाल में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर समेत पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से जरूरतमंदों की सेवा की। देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान इतने बड़े देश में समस्याएं भी बड़े रूप में उभरकर सामने आई। परंतु भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों की तत्परता ने अपने सामर्थ्य से बढ़कर जरूरतमंदों की मदद की। कोरोना काल में केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के एक आह्वान पर पूरे देश ने एकजुटता का परिचय दिया। कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में देशवासियों ने ताली-थाली व दीये-मोमबत्ती जलाकर कोरोना से जंग में अपने इरादे व प्रतिबद्धता दर्शायी। लॉकडाउन के बीच 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक पैकेज ने देशवासियों को बड़ी राहत प्रदान की। कोई ग़रीब भोजन की समस्या से न जूझे इसके लिए केंद्र सरकार ने देश के 80 करोड़ आबादी को तीन महीने मुफ़्त अनाज प्रदान किया। गरीब परिवार की 8 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस कनेक्शन पर तीन महीने मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए गए। देश के किसानो को आर्थिक सहायता किसान सम्मान निधि के तहत दी गई। कांग्रेस सरकार के दौरान उनके नेता कहते थे कि दिल्ली से 1 रुपये भेजने पर घिसते-घिसते 15 पैसे ही पहुंचते हैं। वहीं, मोदी जी द्वारा जनधन खाता की उपयोगिता संकट काल में सामने आई ,जहाँ 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में तीन महीने तक 500-500 रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से दिए गए। भाजपा सरकार ने यह व्यवस्था बनाई कि अब एक रुपये भेजने से एक रुपये ही लोगों तक पहुंचते हैं। इसके अलावे बाबूलाल मरांडी ने सरकार की महत्वपूर्ण उलपब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में कई संकल्पों को बहुत ही शालीनता के साथ पूर्ण किया। वर्षों से लंबित भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के मामले को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सुलझाकर करोड़ों भारतवासियों के आस्था का सम्मान किया। जहाँ 5 जजों की खंडपीठ ने सर्वसम्मति से अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। पार्टी के स्थापना काल से धारा 370 को निरस्त करने को संकल्प को मोदी सरकार ने पूर्ण कर अखण्ड भारत के नारे को मूर्त रूप देकर वर्षों से जड़ जमा चुकी दो विधान, दो निशान, दो प्रधान की व्यवस्था को खत्म किया। उन्होंने तीन तलाक कानून को खत्म करने एवं भारत के पड़ोसी देशों मे आजादी के बाद से रह रहे धर्म के आधार पर प्रताड़ित हिन्दू शरणार्थियों के लिए नागरिकता कानून बनाकर उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण फैसलों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार एवं कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति आमजनों को जागरूक करने का आह्वान किया।

    *पीएम केयर्स फण्ड में 50 लाख के जनसहयोग पर जताई खुशी:* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनसहयोग से जमशेदपुर महानगर द्वारा 50 लाख की सहयोग राशि पीएम केयर्स फण्ड में जमा करने पर बबूलाल मरांडी ने खुशी जाहिर की। कहा कि इस आपदा में जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग व सेवा की भावना अतुलनीय है।

    इस दौरान सांसद विद्युतवरण महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, राजेश शुक्ला, देवेंद्र सिंह, चितरंजन वर्मा, विनोद सिंह, अमरजीत सिंह राजा, दीपक पारीक, बबुआ सिंह, जटाशंकर पांडेय, रीता मिश्रा, दीपू सिंह, अमरेंद्र पासवान, राजेश साव, निसार अहमद, उमाशंकर सिंह, फातिमा शाहीन, अनिमेष सिन्हा एवं अन्य शामिल थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्पण के शिविर में रिकॉर्ड 1113 यूनिट रक्त संग्रह अर्पण का रक्तदान आयोजन अभूतपूर्व, रक्तदाताओं का आभार – काले
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य एन आर एच एम के ए एन एम / जी एन एम अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.