अर्पण के शिविर में रिकॉर्ड 1113 यूनिट रक्त संग्रह
अर्पण का रक्तदान आयोजन अभूतपूर्व, रक्तदाताओं का आभार – काले
अध्यक्ष जुगून पाण्डेय एवं अर्पण परिवार ने किया बेहतरीन आयोजन – बृजभूषण सिंह
वैश्विक महामारी कोविड19 की अवधि में जमशेदपुर के इतिहास में अर्पण ने रिकॉर्ड 1113 यूनिट रक्त संग्रह करके जमशेदपुर ब्लड बैंक में कोरोना काल में आई रक्त की कमी को पूरा किया इस दौरान संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को पूरा करते हुए रक्तदाताओं एवं अतिथियों के बीच 1600 पौधे वितरित किए सभी रक्तदाताओं को संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर स्वच्छ व्यक्ति को हर तीन माह में रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा की जा सके इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि इन कोरोना काल जैसी विकट परिस्थितियों में भी अध्यक्ष जूगुन पांडे एवं अर्पण परिवार ने किया बेहतरीन आयोजन मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बृजभूशन सिंह, अखिलेश पाण्डेय, मंटू चावला,जयप्रकाश राय , राघवेंद्र शर्मा, पशुपतिनाथ पाण्डेय, धनुर्धर त्रिपाठी, पूर्व पार्षद गणेश सोलंकी, समाजसेवी मनोरंजन सिंह, मंटू सिंह, विनोद राणा , राजीव कुमार ,त्रिनाथ मुखी एवं शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए
इस तीन दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में संस्था के पप्पु राव, महेश मिश्रा,प्रिंस सिंह,बिभाष मजुमदार,रंजीत कुमार,सन्दीप सिंह पप्पु,अभिषेक पांडे,विक्रम ठाकुर,घनश्याम भिरभरिया,रिया मित्रा,सन्दीप कुमार, सुमन कुमार,मनीष सिंह,धीरज चौधरी,मोहन दास,विक्की तारवे,नंदकिशोर मुंडा,सूरज चौबे,राजू कुमार,शुरू पात्रों,अनूज मिश्रा,लकी जयसवाल,विवेक कुमार,रामा राव,शशि मुखी,राहुल पाल,कौशिक प्रसाद,सागर चौबे, अशोक दास,प्रणय दास,शुभम लाला,मनीष प्रसाद,सुदेश मुखी,मनोज मुखी,सूरज साह, सूरज पाल,सूरज बाग,अनुराग सिंह, विवेक सिंह,बिनोद गोराई ,अमित पाठक,दिपक महतो,राहुल तिवारी,बिट्टू मुखी ,शेखर मुखी राज पासवान, मन्नू ढोके,राहुल दुर्गे,अँकष भुइया,पिन्टू साव,एवं अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे

