बबली यादव की रिपोर्ट
बिन्दापाथर(जामताड़ा): नेहरू युवा केंद्र जामताड़ा के तत्वावधान में नाला प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबली यादव ने सेविका तथा सहिया के साथ मिलकर घर घर जाकर इस बढ़ते हुए वायरस के प्रकोप से बचने के लिए सर्वे किया ।साथ ही साथ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबली यादव ने लोगो को इस तरह बीमारी से निजात पाने के लिए तरह तरह के उपाय भी बताए। इस क्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबली, सेविका उषाकुमारी,सहिया अर्पणा पुजाहर,आदि मौजूद थे । राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबली यादव के द्वारा इस बिकट घड़ी में जागरूकता के लगातार प्रयास किया जा रहा है ।

