अब्दुल रज्जाक की रिपोर्ट
कुंडहित(जामताड़ा): कुंडहित से दुमका जाने वाली मुख्य सड़क पर ट्रेलर और पिकप वेन में हुई टक्कर, जिसमें पिकअप के चालक हुआ घायल। वही ट्रेलर के चालक व सह चालक फरार हो गए है।चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित में भर्ती कराया गया। डॉक्टर तापस कुमार मंडल ने बताया चालक का नाम एमडी आलम ,उम्र 55 वर्ष पिता का नाम एमडी सादिक का भागलपुर जिला के रहने वाले हैं। गांव समर फतेहपुर बताया जा रहा है और चालक को अभी फिलहाल गंभीर अवस्था को देखते हुए चालक को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कुंडहित से जामताड़ा रेफर किया गय। दोनों गाड़ी को जप्त कर लिया गया थाना में।

