Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में 20.4 प्रतिशत गिरा ब्रिटेन का जीडीपी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में 20.4 प्रतिशत गिरा ब्रिटेन का जीडीपी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन: ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये लगे लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में रिकॉर्ड 20.4 प्रतिशत की गिरावट आयी. यह ब्रिटेनेकी अर्थव्यवस्था में अब तक की सबसे बड़ी मासिक गिरावट है. हालांकि सरकार का कहना है कि अर्थव्यवस्था जल्दी ही खड़ी हो जाएगी. ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के द्वारा जारी आंकड़ों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में रिकॉर्ड गिरावट का पता चला है.

    आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को कोई भी हिस्सा कोरोना वायरस महामारी से अप्रभावित नहीं बच पाया है. ओएनएस के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल माह के दौरान ब्रिटेन के जीडीपी में 20.4 प्रतिशत की अब तक की सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज की गयी. यह 2008-09 के आर्थिक संकट के दौरान आयी गिरावट का करीब तीन गुना है. ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने इस बारे में शुक्रवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था जल्दी वापसी करने को लेकर अच्छी स्थिति में है. उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में कई अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तरह ही कोरोना वायरस हमारी अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर प्रभाव डाल रहा है.”

    उन्होंने कहा, ‘‘हमने रोजगार सुरक्षा योजना, अनुदानों, ऋण और कर राहतों से हजारों व्यवसायों तथा लाखों नौकरियों को बचाकर अर्थव्यवस्था को सहारा दिया है. इसने हमें अर्थव्यवस्था के खुलने के बाद शीघ्र उबरने के लिये तैयार किया है.” सुनक ने कहा, ‘‘हमने धीरे-धीरे और सुरक्षित रूप से अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिये अपनी योजना निर्धारित की है. अगले हफ्ते, बाजारों में दुकानें फिर से खुलने में सक्षम होंगी, क्योंकि हम अपने जीवन को सामान्य स्थिति के थोड़ा और करीब लाने में लगे हुए हैं.”

    ओएनएस ने फरवरी से अप्रैल तक के तीन महीनों के आंकड़े भी जारी किया है. इसके अनुसार, कार निर्माता और घर निर्माता सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. इन तीन महीनों के दौरान जीडीपी में 10.4 प्रतिशत की गिरावट आयी है. ओएनएस में उप राष्ट्रीय सांख्यिकीविद् (आर्थिक सांख्यिकी) जोनाथन एथोव ने कहा, “जीडीपी में अप्रैल की गिरावट ब्रिटेन की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है, जो पिछले महीने की तुलना में तीन गुना और महामारी से पहले की गिरावट की तुलना में लगभग 10 गुना बड़ी है.” उन्होंने कहा, “अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में गिरावट आयी है. पब, शिक्षा, स्वास्थ्य और कार की बिक्री में कमी ने इस ऐतिहासिक गिरावट में सबसे अधिक योगदान दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेपाल के साथ भारत के मजबूत संबंध, चीन से वार्ता जारी है: सेना अध्यक्ष मनोज नरवणे
    Next Article दुनिया में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में सामने आये 1.40 लाख नये मामले

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.