Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टी-20 वर्ल्‍ड कप पर फैसला जुलाई तक टला
    Breaking News Headlines

    टी-20 वर्ल्‍ड कप पर फैसला जुलाई तक टला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवम्बर होने वाले टी-20 विश्वकप को लेकर फैसला जुलाई तक टाल दिया है. आईसीसी बोर्ड ने बुधवार को टेलीकॉफ्रेसिंग के जरिए हुई अपनी बैठक में यह फैसला किया. इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्वकप का आयोजन होना है लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के कारण इसके आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है. कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आईसीसी विश्व कप को लेकर आज कोई फैसला नहीं कर सकी और अब जुलाई में विश्व कप को लेकर फैसला किया जाएगा कि इसका आयोजन होना है या नहीं.

    आईसीसी ने इसके साथ ही महिला विश्व कप 2021 को लेकर भी कोई फैसला नहीं किया है. आईसीसी ने खेल के हित में सही फैसला लेने के उद्देश्य से निर्णय को टाला है. ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में छूट देने की गति धीमी है और ऑस्ट्रेलिया को हल्की सी उम्मीद है कि वह अक्टूबर-नवम्बर में विश्व कप का आयोजन कर पाएगा.

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने स्वीकार किया है कि टूर्नामेंट के आयोजन को काफी खतरा है और कोरोना के कारण यह स्थगित भी किया जा सकता है. आईसीसी बोर्ड हालांकि इस बात पर सहमत है कि दोनों टूर्नामेंटों के लिए निर्धारित कार्यक्रम केअनुसार योजना को जारी रखा जाए और साथ ही कोरोना को देखते हुए आपात योजना को भी बनाया जाए.

    विश्व कप को लेकर अंतिम फैसला अगले महीने आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में लिया जाएगा. आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने कहा कि दुनिया भर में कोरोना की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है और क्रिकेट की विश्व संस्था चाहती है कि खेल के हित में सही फैसला लिया जाए. सबका स्वास्थ्य आईसीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि सदस्यों, प्रसारकों, भागीदारों, सरकारों और खिलाड़ियों के साथ इस मामले पर विचार विमर्श जारी रहेगा और सही फैसला लिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईडी नीरव मोदी, चोकसी के 1,350 करोड़ रुपये के हीरे, मोती हांगकांग से वापस लाई
    Next Article इलाज से किया इनकार तो रद्द होगी मान्यता, केद्रीय मंत्रालय ने अस्पतालों को दी चेतावनी

    Related Posts

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.