Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक अनंत ओझा ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    विधायक अनंत ओझा ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक अनंत ओझा ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    ■ जुगसलाई क्षेत्र के कपड़ा व्यपारियों की समस्या पर जताई चिंता, कहा सरकार निर्णय लेने में कर रही संकोच।

    बुधवार, जमशेदपुर: मोदी सरकार 2.0 के पहले वर्षगांठ पर राजमहल विधायक सह भाजपा प्रदेश महामंत्री अंनत ओझा ने जमशेदपुर महानगर अन्तर्गत जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। बुधवार को जुगसलाई विधानसभा व जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता समेत आमजनों ने बड़ी संख्या में वर्चुअल रैली में भाग लिया। जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ते हुए वर्चुअल रैली में भाग लिया। जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत आठों मंडल में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छोटे-छोटे समूहों में रैली का लाइव प्रसारण देखा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक अनंत ओझा ने कोरोना संकटकाल में जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्यों की जमकर सराहना की। कहा कि लॉकडाउन के इतने लंबे अवधि में कार्यकर्ताओं के उत्साह व सेवा भाव अति प्रशंसनीय हैं। वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष को भारतवासियों के सपने को पूर्ण करने वाला वर्ष बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आह्वान पर पूरा भारतवर्ष उनके साथ एकजुट दिखा। लॉकडाउन की अवधि में गरीब एवं जरूरतमंद जनता के लिए गरीब कल्याण योजना के तहत दिए गए राहत ने सबके चेहरे पर मुस्कान लायी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने तीव्र गति के साथ वर्षों से लंबित मामले का निबटान किया। वहीं, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कपड़ा व जूते-चप्पल कारोबार से जुड़े व्यवसायी की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी ने पत्र लिखकर सरकार से इन दुकानों को खोलने का आग्रह किया। व्यपारियों द्वारा शर्तो के साथ दुकान खोलने की बात पर भी प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता समझ से परे है। कहा कि कपड़ा व फुटवेयर कारोबार से जुड़े लोग भी इस प्रदेश के नागरिक हैं, उनके हितों की चिंता करना भी प्रदेश सरकार का कर्तव्य है। विधायक अनंत ओझा ने जमशेदपुर में कोरोना वारियर्स के रूप में सेवा दे रहे डॉक्टर, पुलिसकर्मी, मीडिया, सफाईकर्मी समेत अन्य के प्रति आभार जताया। उपरोक्त कार्यक्रम वर्चुअल संवाद के जिला संयोजक प्रभाकर प्रसाद के देखरेख में सम्पन्न हुआ।

    इस दौरान मोचीराम बाउरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष विमल जालान समेत जुग्सलाई मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, गोविन्दपुर मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय,परसुडीह मंडल अध्यक्ष पंकज सिन्हा, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष परेश दत्ता, एमजीएम मंडल अध्यक्ष सुशीलचंद्र महतो, कमलपुर मंडल अध्यक्ष कृपा सिंधु महतो व अन्य उपस्थित रहे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआत्मसमर्पण करनेवाले 14 उग्रवादियों को मिलेगी पुनर्वास अनुदान की राशि, मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने दी मंजूरी
    Next Article जामताड़ा जिला में तीर्थ स्थान में बाबा देवेश्वर धाम एक मिसाल है

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.