Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एम्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News झारखंड

    एम्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ एम्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश….*
    ==================
    *■ उपायुक्त ने देवीपुर प्रखण्ड स्थित प्लास्टिक पार्क का किया निरीक्षण….*
    ==================
    *■ प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के उद्देश्य से इन निर्माण कार्यों से जल्द जोड़ा जायेगाः उपायुक्त….*
    ==================
    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय ने देवीपुर प्रखण्ड अंतर्गत चल रहे एम्स के कार्यो का अवलोकन कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चल रहे कार्यों में तेजी लाये जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि लोगों को जल्द एम्स की सुविधा का लाभ मिल सके। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने एम्स के निर्माण कार्यों की प्रगति व वर्तमान में किये गए व्यवस्थाओं से अवगत हुई। अवलोकन के क्रम में उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि चल रहे सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें। सबसे महत्वपूर्ण है कि संबंधित सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें। तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा एम्स के चाहरदीवारी के घेराबंदी, घेराबंदी हेतु अंतिम बिन्दू का सीमांकन के निर्माण कार्य आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि इन कार्यों में जो समस्याएँ आ रही है, उसका संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द समाधान करा लें, ताकि तय समय पर कार्यों को पूर्ण किया जा सके। इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि वर्तमान में कार्य कर रहे श्रमिकों को साफ-सफाई के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने कार्यों का निर्वहन करे, इस बात का विशेष ध्यान रखें।
    *■ गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्लास्टिक पार्क के निर्माण में लायें तेजीः उपायुक्त….*
    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय ने देवीपुर प्रखण्ड अंतर्गत प्लास्टिक पार्क का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों व चाहरदीवारी निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि चल रहे कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण करें। साथ हीं बचे हुए चाहरदीवारी के कार्य को भी जल्द से जल्द पूर्ण करें। इस दौरान उपायुक्त ने प्रशासनिक भवन व लैब निर्माण कार्य का निरीक्षण् कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ हीं प्लास्टिक पार्क के अंदर पीसीसी सड़क निमार्ण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।
    *■ हजारों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा रोजगारः उपायुक्त….*
    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि प्लास्टिक पार्क शुरू हो जाने से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसके अलावे प्लास्टिक पार्क में घरेलू उपयोग के प्लास्टिक सामान बनाए जाएंगे। साथ हीं ऑटोमोबाइल और टेलीकम्युनिकेशन उद्योग में उपयोग होने वाले प्लास्टिक सामान भी पार्क के प्लांट में बनेंगे। इससे जिलें व राज्य के बेरोजगार युवाओं के साथ उद्यमी भी लाभान्वित होंगे।
    *इस दौरान उपरोक्त के अलावे* प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, देवीपुर, अंचलाधिकारी, देवीपुर व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखमार से खमार मोड़ तक की सड़क जर्जर
    Next Article भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री ने मास्क का किया वितरण

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.