Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुबह से जारी एनकाउंटर में अब तक पांच आतंकी ढेर,24 घंटों में 10 आतंकवादियों को किया ढेर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुबह से जारी एनकाउंटर में अब तक पांच आतंकी ढेर,24 घंटों में 10 आतंकवादियों को किया ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार 8 जून की तड़के एक मुठभेड़ में सेना ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पिछले 24 घंटे में सेना के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ में सेना ने 10 को मार गिराया है.

    जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को शोपियां के रेबन गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिली थी. रविवार सुबह सेना और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गांव में घेराव किया गया. जैसे ही सुरक्षाबल आतंकवादियों के छिपे होने की जगह पर पहुंचे, आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. मारे गए आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, अब तक पांच अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं. ऑपरेशन जारी है.

    जानकारी के अनुसार, लगातार दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं. आखिर सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया. कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके में अभी और आंतकियों के छिपे होने की आशंका है इसलिए अभियान जारी है. इलाके से सुरक्षाबलों और पुलिस को नहीं हटाया गया है. मारे गए आंतकियों की लाशें निकाल ली गई हैं. एनकाउंटर को लेकर किसी तरह की इलाके में अफवाह न फैले इसलिए यहां पर मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. कश्मीर पुलिस ने बताया कि अभियान में सेना की 1-आरआर, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और एसओजी के जवान शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम में बाढ़ से 60 हजार लोग प्रभावित, अब तक 10 लोगों की मौत
    Next Article देश में कोरोना मरीजों की संख्या ढाई लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 9983 नए केस

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.