Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तारापोर स्कूल के ख़िलाफ़ भिक्षाटन टला, त्रिपक्षीय वार्ता में अभिभावक के शर्तों पर बनी सहमति
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति शिक्षा

    तारापोर स्कूल के ख़िलाफ़ भिक्षाटन टला, त्रिपक्षीय वार्ता में अभिभावक के शर्तों पर बनी सहमति

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तारापोर स्कूल के ख़िलाफ़ भिक्षाटन टला, त्रिपक्षीय वार्ता में अभिभावक के शर्तों पर बनी सहमति

    ● शिक्षा सत्याग्रह की शिकायत पर डीएसई ने बुलाई थी त्रिपक्षीय वार्ता, बच्चों को फ़ौरन व्हाट्सएप ग्रूप से जोड़ने का निर्देश

    बकाया फ़ीस को लेकर एग्रिको जेएच तारापोर स्कूल द्वारा बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई रोकने के मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक के हस्तक्षेप से फिलहाल विरोध टल गई है। मामले में शिक्षा सत्याग्रह संस्था ने बच्चों के समर्थन में भिक्षाटन आंदोलन का ऐलान किया था। मामले में अंकित आनंद की ओर से विभाग को लिखित शिकायत दी गई थी और सूबे के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री सहित डीजीपी से स्कूल मैनजमेंट के ख़िलाफ़ न्याय संगत कार्रवाई का आग्रह किया था। शिकायत पर संज्ञान लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीसी और एसएसपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। इधर मामले में कार्रवाई से पहले स्कूल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक ने एक अवसर देते हुए गुरुवार को विभागीय कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता बुलाया। जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित वार्ता में जेएच तारापोर स्कूल के चैयरमैन बेली बोधनवाला, शिक्षा सत्याग्रह के प्रतिनिधि अप्पू तिवारी, अंकित आनंद और प्रवीण प्रसाद सहित बच्चों के पिता बतौर अभिभावक शामिल हुए। अभिभावक ने अपनी वित्तीय स्थिति और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि एकमुश्त फ़ीस भुगतान करना उनके लिए मुमकिन नहीं है। उन्होंने कुछ मोहलत की माँग करते हुए बच्चों की पढ़ाई पुनः प्रारंभ करने का निवेदन किया। जेएच तारापोर स्कूल के चैयरमैन बेली बोधनवाला ने कहा कि स्कूल प्रबंधन मोहलत देने को तैयार है लेकिन फ़ीस माफ़ी पर फ़िलहाल कोई ठोस आश्वासन नहीं दी जा सकती। कहा कि इसपर स्कूल मैनजमेंट की बैठक में विचार किया जा सकता है। शिक्षा सत्याग्रह की ओर से अंकित आनंद ने कहा कि अभिभावक के आग्रह पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए स्कूल प्रबंधन दरियादिली दिखाये और उन्हें कुछ मोहलत दें ताकि चार-पाँच किश्तों में फ़ीस भुगतान संभव हो सके। इसके साथ ही तारापोर स्कूल प्रबंधन द्वारा नौनिहालों की पढ़ाई रोकने के निर्णय को अमानवीय बताते हुए तत्काल बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। सभी पक्षों को सुनने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार ने अभिभावक को राहत दिया और चार- पाँच किश्तों में बकाया फ़ीस चुकाने को कहा। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन के चेयरमैन बेली बोधनवाला को डीएसई ने निर्देशित किया कि अविलंब बच्चों को व्हाट्सएप ग्रूप से जोड़ते हुए उनकी पढ़ाई शुरू कर दी जाये तथा प्रबंधन आपस मे बैठक कर के निर्णय ले कि वे अभिभावक को बकाये राशि में कोई वित्तीय राहत देने की स्थिति में है अथवा नहीं। जिला शिक्षा अधीक्षक ने अभिभावक को निर्देश दिया कि वे इस आशय में लिखित आवेदन या शपथ पत्र समर्पित करें जिसपर अविलंब इस प्रकरण में उचित आदेश जारी की जा सके। वार्ता की शर्तों पर अभिभावक ने सहमति जताई। शिक्षा सत्याग्रह ने सम्मानजनक वार्ता के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को आभार जताया और फ़िलहाल भिक्षाटन आंदोलन को टाल दिया है। संस्था ने कहा कि निर्धारित समयावधि में यदि अभिभावक फ़ीस भुगतान करने में सामर्थ्य नहीं होंगे तो शिक्षा सत्याग्रह मामले में आगे पहल करेगी। शिक्षा सत्याग्रह की ओर से अप्पू तिवारी ने कहा कि फ़ीस के मामलों में स्कूलों को सहानुभूति से विचार करना चाहिए। यह प्रबंधन और अभिभावक के बीच बातचीत से सुलझाया जाये तो बेहतर होगा। फ़ीस के लिए बच्चों को प्रताड़ित करने के निर्णय का समर्थन नहीं किया जा सकता

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाईबेरिया में डीजल ईंधन बहने के बाद आपातकाल की घोषणा
    Next Article जेल में बंद कैदियों के परिजन अब ई-मुलाकात के माध्यम से मिल सकते हैं:उपायुक्त

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.