Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्या था जेसिका लाल हत्याकांड, क्यों हुई थी मनु शर्मा को सजा
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति राष्ट्रीय

    क्या था जेसिका लाल हत्याकांड, क्यों हुई थी मनु शर्मा को सजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्या था जेसिका लाल हत्याकांड, क्यों हुई थी मनु शर्मा को सजा
    जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा की रिहाई की खबर आते ही एक बार फिर यह 21 साल पुराना केस चर्चा में आ गया है। आपको बता दें कि बुधवार को जेसिका लाल हत्याकांड में दोषी मनु शर्मा को दिल्ली के तिहाड़ जेल से रिहा किया जाएगा। अच्छे व्यवहार के चलते मनु शर्मा को समय से पहले रिहा करने का फैसला लिया गया है। मनु शर्मा को 17 साल की कैद के बाद रिहा किया जाएगा। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि क्या है जेसिका लाल हत्याकांड…
    बात 30 अप्रैल 1999 की उस काली रात की है जब दर्जनों लोगों के सामने मनु शर्मा ने जेसिका लाल की हत्या कर दी थी। दिल्ली के एक पब में रात के 2 बजे मनु शर्मा ने जेसिका को गोलियों से भून दिया। जेसिका पेशे से एक मॉडल थी, घर चलाने के लिए वह मॉडलिंग के साथ ही एक पब में भी काम करती थी। 30 अप्रैल 1999 की रात वह पब में थी। उस रात मनु शर्मा भी उस पब में आया।
    शराब देने से किया इनकार तो चलाई गोलियां
    मनु शर्मा ने जेसिका से शराब मांगी और उसने देने से मना कर दिया। उस वक्त जेसिका उसी काउंटर पर थी। जेसिका का कहना था कि काउंटर बंद हो चुका है इसलिए शराब नहीं मिल सकती। इस बात पर मनु शर्मा को बहुत गुस्सा आ गया।

    मनु ने आव देखा न ताव उसने जेसिका पर गोलियां चला दीं और वो जेसिका के सिर पर जा लगीं। जेसिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जेसिका की हत्या होने के बाद पुलिस ने मनु शर्मा को आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर लिया।

    पहली बार हो गया रिहा
    बाद में अदालती कार्रवाई में कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट को झूठा माना और मनु को बरी कर दिया। उसी दिन मीडिया के गलियारों और लोगों के बीच ये बहस छिड़ी कि ‘नो वन किल्ड जेसिका’ यानी जेसिका को किसी ने नहीं मारा। हालांकि कोर्ट का फैसला आने के बाद भी जेसिका का परिवार हारा नहीं उसने मनु को सजा दिलाने का फैसला किया।
    मीडिया ने भी निभाया बड़ा रोल
    परिवार को मीडिया का सपोर्ट मिला और ये केस दोबारा खुला। इसके बाद पूरी दिल्ली ने जेसिका को इंसाफ दिलाने की मांग की। दोबारा जब केस खुला तो इसके चश्मदीद गवाह एक्टर श्यान मुंशी ने भी अपना बयान कोर्ट में दर्ज कराया। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला और कोर्ट ने मनु शर्मा को हत्यारा घोषित करते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

    जेसिका को शायद कभी इंसाफ ना मिलता अगर उसकी बहन सबरीना लाल इंसाफ की लड़ाई ना लड़ती। उन्होंने ही हिम्मत नहीं हारी और हर दबाव और डर के बावजूद जेसिका को इंसाफ दिलाया। उन्होंने कुछ महीनों पहले ये भी कहा था कि मनु शर्मा को रिहा कर भी दिया जाता है तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

    साभार

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने की चेंबर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
    Next Article मारपीट को लेकर नाला थाना में दर्ज हुआ मामला

    Related Posts

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    August 10, 2026

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    August 10, 2026

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    छात्र आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा : परविंदर सिंह

    बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

    छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध : अर्जुन मुंडा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.