Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पूर्ण स्वस्थ होने पर उपायुक्त और उच्चाधिकारियों ने तालियों के साथ किया स्वागत
    Breaking News झारखंड

    कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पूर्ण स्वस्थ होने पर उपायुक्त और उच्चाधिकारियों ने तालियों के साथ किया स्वागत

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *पश्चिमी सिंहभूम जिला में कोरोना से प्रथम संक्रमित व्यक्ति की दो बार जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपरांत जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में कोविड-19 समर्पित रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर से आज डिस्चार्ज किया गया*

    *कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पूर्ण स्वस्थ होने पर उपायुक्त और उच्चाधिकारियों ने तालियों के साथ किया स्वागत*

    *सभी चिकित्सा कर्मी एवं चिकित्सक कोरोना वारियर के रूप में मरीजों की सेवा करते हुए उनका इलाज कर रहे हैं*

    *जिले के कोरोना संक्रमित अन्य व्यक्ति भी शीघ्र स्वस्थ होकर हमारे बीच होंगे*
    =========================
    आज पश्चिमी सिंहभूम जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया प्रथम व्यक्ति को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के उपरांत कोविड-19 समर्पित रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर से डिस्चार्ज किया गया है। पीड़ित व्यक्ति के डिस्चार्ज होने के अवसर पर अस्पताल परिसर में जिला उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक श्री इंद्रजीत माहथा, सिविल सर्जन श्री ओम प्रकाश गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साहिर पॉल, चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम नारायण सिंह,डॉ संजय कुजुर, नजारत प्रभारी श्री रवि कुमार उपस्थित रहे। पीड़ित व्यक्ति को डिस्चार्ज होने के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा आवश्यक सूखा राशन पैकेट तथा दैनिक उपभोग सामग्री देकर विदा किया गया।

    उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने कहा कि जिला वासियों के लिए एक और खुशखबरी है कि जिला में जो कोरोना आउटब्रेक हुआ और कोरोना पॉजिटिव का जिले में जो पहला मामला सामने आया था उस व्यक्ति को पूर्णतः स्वस्थ होने के उपरांत उनके घर के लिए रवाना किया गया है। पूर्ण स्वस्थ होने के बाद दो बार उनकी जांच कराई गई, दोनों बार जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर आज उनको घर के लिए रवाना किया गया है।

    उपायुक्त ने कहा कि मैं उम्मीद करूंगा कि कोविड-19 समर्पित चक्रधरपुर अस्पताल में जितने भी कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है वह भी शीघ्र ही स्वस्थ होकर अपने घरों को जाएं। उपायुक्त ने कहा कि इलाजरत अन्य कोरोना संक्रमित मरीजों में से सभी एसिंप्टोमेटिक हैं। डॉक्टरों की टीम काफ़ी मेहनत कर रही है। अपने कर्तव्य पर अडिग सभी डॉक्टर्स को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। सभी चिकित्सा कर्मी एवं चिकित्सक कोरोना वारियर के रूप में मरीजों की सेवा करते हुए उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों की मेहनत के कारण हम उम्मीद करेंगे कि जितने भी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है, सभी जल्द स्वस्थ होकर हम लोगों के बीच में आएं।

    *कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर:*
    ————————————————–
    *डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर- 1950 / 100*
    ————————————————–
    *राज्य कॉल सेंटर- 181 / (0651)2261368*
    =========================

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोरबासा पंचायत में मनरेगा कार्य में अनियमितता
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पहल पर कैंसर पीड़ित का बिल हुआ माफ, बेहतर इलाज के लिए रिम्स में किया गया भर्ती

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.