Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रिम्स में नेफ्रोलॉजी विभाग का उद्घाटन, किडनी संबंधित रोगियों को मिला सौगात
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रिम्स में नेफ्रोलॉजी विभाग का उद्घाटन, किडनी संबंधित रोगियों को मिला सौगात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रिम्स में नेफ्रोलॉजी विभाग का उद्घाटन, किडनी संबंधित रोगियों को मिला सौगात

    रिम्स में जल्द शुरू करेंगे डायलिसिस की व्यवस्था: बन्ना गुप्ता

    स्वास्थ्य विभाग राजनीति का नही, सेवा का विभाग: स्वास्थ्य मंत्री

    रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रिम्स में नेफ्रोलॉजी विभाग की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार की यह कोशिश होगी कि राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जल्द से जल्द डायलिसिस की सुविधा मिल सके।

    स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स में नेफ्रोलॉजी विभाग के उदघाटन समारोह में कहा कि यह कदम रिम्स में डायलिसिस व्यवस्था को मजबूत करने में कारगर साबित होगा। उन्होंने रिम्स में नेफ्रोलॉजी विभाग शुरू होने के लिए रिम्स निदेशक और अधीक्षक समेत उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की यह कोशिश है कि गरीब मरीजों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके और उनकी परेशानी कम हो सके।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों उनके मित्र और बीजेपी झारखंड के अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक के बाद रिम्स लाने की सूचना जैसे ही मिली, तत्काल वे और मुख्यमंत्री ने बीच में ही मीटिंग छोड़ कर रिम्स पहुंचे । यही प्रेम और आपसी भाईचारे की भावना झारखंड की समृद्धि और उन्नति की पहचान है। उन्होंने कहा कि सरकार लैब टेक्निशयन और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक रूख के साथ प्रयासरत है और पॉजिटिव रिजल्ट की ओर आगे बढ़ा जा रहा है।

    पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार रिम्स में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है, ताकि गरीबों को अपने खर्च पर बाहर में डायलिसिस न कराना पड़े। रिम्स में सुविधा उपलब्ध हो जाने के बाद राज्य के मरीजों को कम से कम खर्च पर यह सुविधा मिल पाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य लाभ योजना के मरीजों को रिम्स में ही बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा निःशुल्क मिल सकेगी। इसी दिशा में आज नेफ्रोलॉजी की शुरुआत होना मील का पत्थर साबित होगा।

     

    कोरोना वायरस के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक बार फिर दोहराया कि इससे डरने की जरुरत नहीं है, बल्कि लड़ने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अपराधी की तरह व्यवहार नहीं होना चाहिए, बल्कि सोशल डिस्टेसिंग और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कर इस संकट से निपटा जा सकता है।

    इस मौके पर रिम्स के निदेशक डॉ डी के सिंह, रिम्स अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ प्रज्ञा पंत घोष समेत अन्य वरीय अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात, महाराष्ट्र के तटों पर टकराएगा समुद्री तूफान,भारी बारिश का खतरा, 160 गांवों में
    Next Article उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टिड्डी नियंत्रण कार्यदल गठित

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    June 26, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.