Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात, महाराष्ट्र के तटों पर टकराएगा समुद्री तूफान,भारी बारिश का खतरा, 160 गांवों में
    Breaking News Headlines

    गुजरात, महाराष्ट्र के तटों पर टकराएगा समुद्री तूफान,भारी बारिश का खतरा, 160 गांवों में

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: बीते महीने बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवात से मची तबाही से अभी पश्चिम बंगाल व ओडिशा उबरे नहीं थे कि अब एक और समुद्री तूफान का खतरा आ खड़ा हुआ है.यह एक सदी में पहला ऐसा चक्रवाती तूफान होगा, जो अरब सागर में विकसित होने के बाद मुंबई से टकराने जा रहा है. संभावना है कि 3 से 4 जून के बीच यह तूफान तटों से टकराएगा. इससे 7 शहर मुख्य तौर पर प्रभावित होंगे. यहां भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 160 गांवों पर खतरा मंडरा रहा है. यह चक्रवाती तूफान गुजरात की समुद्री सीमाओं पर आने वाला है. इससे महाराष्ट्र भी प्रभावित होगा.गुजरात और पड़ोसी राज्यों की तुलना में मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटवर्ती जिले बुरी तरह प्रभावित होंगे. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने सोमवार 1 जून को यह जानकारी दी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के विज्ञानी आनंद कुमार दास ने कहा कि गुजरात में सूरत के तट से करीब 920 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र विक्षोभ में बदल गया है. अगले 36 घंटे में यह चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा.कम दबाव का क्षेत्र और विक्षोभ के आधार पर चक्रवाती तूफान की तीव्रता मापी जाती है. यह उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के बीच हरिहरेश्वर और दमन से तटों से तीन जून की शाम को गुजरेगा. अहमदाबाद में आइएमडी केंद्र के निदेशक जयंत सरकार ने कहा कि निसर्ग तूफान करीब 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटों से टकराएगा. इसकी वजह से तीन और जून को दक्षिणी गुजरात के साथ ही सौराष्ट्र के भावनगर और अमरेली जिलों में भारी बारिश होगी.गुजरात के तटवर्तीय इलाके से अरब सागर में करीब 120 किमी दूरी पर लॉ प्रेशर के बाद सोमवार को अचानक डीप डिप्रेशन में तब्दील हो जाने से दक्षिण गुजरात व सौराष्ट्र के कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया तथा सोमवार को गुजरात के कई शहरों में बूंदाबादी हुई, जबकि भावनगर में भारी बरसात हुई. इससे पहले अरब सागर में बने डीप डिप्रेशनके चलते गुजरात के कई शहरों में बरसात हुई व तेज हवाएं चली. गुजरात में समुद्री तूफान की आशंका के चलते मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रदेश के आला अधिकारियों व दक्षिण गुजरात व सौराष्ट्र के जिला कलेक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्स पर बात कर हालात का जायजा लिया. 3 से 4 जून के बीच तूफान के गुजरात की तटवर्ती सीमा पर टकराने की आशंका है.

    मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटवर्ती जिले होंगे प्रभावित

    निसर्ग तूफान से मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटवर्ती जिले सिंधूदुर्ग, रत्नागिरी, ठाणे, रायगढ़ और पालघर बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं. भारी बारिश की वजह से इन जिलों के निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है. तेज हवा के चलते पेड़, टेलीफोन लाइन, बिजली के पोल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है.

    गुजरात के ये शहर हो सकते हैं तूफान से प्रभावित

    सम विभाग के अनुसार सूरत, वलसाड, नवसारी, डांग, भावनगर, अमरेली, दीव की समुद्री सीमा पर तुफान टकरा सकता है. गुजरात के करीब 160 गांव इस तूफान के चलते प्रभावित हो सकते हैं. इसके चलते 80 से 100 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका में विरोध प्रदर्शन की आग और तेज, 40 शहरों में कर्फ्यू
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रिम्स में नेफ्रोलॉजी विभाग का उद्घाटन, किडनी संबंधित रोगियों को मिला सौगात

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.