Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बडगाम में जैश-ए-मोहम्मद के छह मददगार गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
    Breaking News अपराध राष्ट्रीय

    बडगाम में जैश-ए-मोहम्मद के छह मददगार गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षबलों के साथ मिलकर मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े आतंकवादियों के छह मददगारों को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार, एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर सेना और सीआरपीएफ के साथ पुलिस ने आतंकवादियों के छह मदगगारों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान क्रालपोरा निवासी मुदस्सिर फैयाज, वाथोरा निवासी शब्बीर गनाई, कुपवाड़ा के सगीर अहमद पोसवाल, शोपियां के इस्साक भट्ट और अर्शीद थोकर और बडगाम के चाडूरा क्षेत्र के एक नाबालिग के रूप में हुई है.उनके पास से एक चीनी पिस्तौल, एक पिस्टल मैगजीन, चार पिस्टल राउंड, एक हैंड ग्रेनेड, 1,55,000 रुपये नकद और नशीला पदार्थ हेरोइन सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं.पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इनके पाकिस्तान स्थित आतंकी संचालकों के साथ करीबी संबंध हैं और नशे के धंधे, हथियारों की आपूर्ति में शामिल होने के अलावा, यह प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेईएम के सक्रिय आतंकवादियों की वित्तीय मदद भी करते थे.बरामद हुई चीजों ने ड्रग डीलरों और आतंकवादियों के बीच संबंधों का भी पर्दाफाश किया है. पुलिस ने कहा कि कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला थाना में दर्ज हुआ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article यूपी में युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, ग्रामीणों ने फूंके पुलिस के वाहन

    Related Posts

    झारखंड बंद: भाजपा ने लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया

    August 10, 2026

    झारखंड बंद: भाजपा ने लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया

    August 10, 2026

    JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा विवाद: लाठी, आंसू गैस और बैरिकेड से नहीं थमेगा युवाओं का आक्रोश

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड बंद: भाजपा ने लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया

    झारखंड बंद: भाजपा ने लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया

    JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा विवाद: लाठी, आंसू गैस और बैरिकेड से नहीं थमेगा युवाओं का आक्रोश

    JPSC-JSSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर युवाओं का आक्रोश: लाठी और आंसू गैस से नहीं थमेगा विरोध

    ABVP का विधानसभा घेराव 11 अगस्त को: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हजारों छात्र करेंगे मार्च

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.