Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टूट गई साजिद-वाजिद की जोड़ी, मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन
    Breaking News Headlines

    टूट गई साजिद-वाजिद की जोड़ी, मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर संगीतकारों की जोडिय़ों में से एक साजिद-वाजिद की जोड़ी टूट गई है. संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में रविवार रात निधन हो गया है. साजिद-वाजिद की जोड़ी ने सलमान खान की पार्टनर, दबंग, वॉन्टेड जैसी फिल्मों में सुपरहिट संगीत दिया था. वहीं वाजिद ने बतौर सिंगर सलमान खान के लिए हमका पीनी है, मेरा ही जलवा समेत कई हिट गाने भी गाए हैं.बताया जा रहा है कि वाजिद को किडनी की समस्या के चलते करीब 60 दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने कुछ समय पहले किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी. करीब तीन दिन पहले उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखे थे, लेकिन उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. वो डायबटिक भी थे.हालांकि कोरोना के लक्षण दिखने और सुरक्षा कारणों के चलते वाजिद की अंतिम यात्रा में महज दो लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है. अन्यथा कोरोना काल और लॉकडाउन के समय में 20 से 30 लोगों को अंतिम यात्रा में शामिल होने की अनुमति दी जाती है.सलिल अरुण कुमार संड के अनुसार वाजिद को वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया जाएगा. उनकी कब्र इरफान खान के बगल में होगी. वाजिद के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. संगीतकार और सिंगर उनके निधन को करारा झटका मान रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा, सोनू निगम, सलीम मरचेज़्ंट, मालिनी अवस्थी, सलिल अरुण कुमार संड समेत बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजासूसी करते पकड़े गये भारत स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारी
    Next Article लायर्स डिफेंस के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन से मुलाक़ात की

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.