Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहुत से खतरनाक बीमारियों की शुरुआत के पीछे तंबाकू का सेवन मुख्य कारण होता है:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    बहुत से खतरनाक बीमारियों की शुरुआत के पीछे तंबाकू का सेवन मुख्य कारण होता है:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *अगर आप तंबाकू छोड़ना चाहते है तो आपके लिए ये बेहतर वक्त है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आप तंबाकू छोड़कर अपना और अपने परिवार को कई जानलेवा रोग से बचा सकते है:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने विश्व तंबाकू दिवस को लेकर अपने विचार साझा कर कहा की बहुत से खतरनाक बीमारियों की शुरुआत के पीछे तंबाकू का सेवन मुख्य कारण होता है।

    तंबाकू के सेवन के प्रति रूचि न सिर्फ युवाओं में बल्कि स्कूली बच्चों में बढ़ती जा रही है। तम्बाकू सेवन बहुत से गंभीर बीमारियों की जड़ है। इसलिए इसको रोकने और इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 31 मई को पूरे विश्व में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।

    इसकी शुरुआत डब्ल्यूएचओ द्वारा 1987 में की गयी थी। इस दिन का उद्देश्य तंबाकू सेवन के व्यापक प्रसार और नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करना है, जो वर्तमान में दुनिया भर में हर साल 60- 70 लाख(लगभग) से अधिक मौतों का कारण बनता है।

    इस वर्ष के तम्बाकू निषेध दिवस की थीम, *’युवाओं को इंडस्ट्री के हथकंडे से बचाना और उन्हें तंबाकू-निकोटीन के उपयोग से रोकना’* रखी गयी है।

    उपायुक्त जामताड़ा ने कहा की खतरनाक बीमारियों की शुरुआत का जड़ है *तम्बाकू*

    इसका सेवन छोड़ने का आग्रह सभी युवाओं /अन्य लोगों से उपायुक्त जामताड़ा ने किया। साथ ही बताया कि कई खतरनाक बीमारियों की शुरुआत तम्बाकू सेवन से होती है। सबसे खतरनाक बीमारी मानी जाने वाली कैंसर भी तंबाकू के सेवन से ही होती है। फेफड़ों की बीमारियां जैसे क्रोनिक ब्रोंकाइटिस व एम्फिसेमा होने की मुख्य वजह धूम्रपान ही है। इसके अलावा कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा के बढ़ने से कोरोनरी हार्ट डिजीज की समस्या, दिमाग का दौरा आदि भी धूम्रपान के अत्यधिक सेवन से होने वाली गम्भीर बीमारियां है।

    उपायुक्त जामताड़ा ने बताया की तंबाकू नियंत्रण के लिए खुद करें शुरुआत तंबाकू नियंत्रण की शुरुआत सभी लोगों को खुद से या अपने आस पास से करनी चाहिए। जब आप खुद इसके बारे में जागरूक रहेंगे तो लोगों को जागरूक करना आसान हो जाएगा। *लोग आपकी बातें तभी गंभीरता से लेंगे जब आप खुद उसे फॉलो करेंगे।*

    इसके साथ ही लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले बीमारियों की भी जानकारी होना जरूरी है। बहुत से लोग तो जान कर भी अनजान बने रहते है। तंबाकू सेवन करते है पर ऐसी स्थिति में अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो इसकी समस्या उनके परिवार को उठानी पड़ती है। इसलिए लोग तंबाकू सेवन से जितना दूर रहें उनके लिए, उनके बच्चों के लिए व आसपास के समाज के लिए यह बेहतर हो सकता है।

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा बताया गया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में तंबाकू का सेवन छोड़ देना चाहिए क्योंकि कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी से पूरा विश्व पीड़ित है जो तंबाकू का सेवन करता है वे लोग जहां-तहां थूकते हैं।जिससे कोरोनावायरस का प्रसार संभव है। कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए केंद्र सरकार/ राज्य सरकार/ जिला प्रशासन को बाधा इससे उत्पन्न होगी। इसके अलावा अभी कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी अगर किसी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थल पर तंबाकू सेवन करते हुए या थूकते हुए पाया जाता है तो उसे आर्थिक दंड के साथ ही कानूनी कार्यवाही करने का प्रावधान लागू किया गया है।

    *शरीर का रखना हो ध्यान, तो बंद करें तम्बाकू सेवन।*

    अतः अभी से ही तम्बाकू को कहे ना….

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्रकार से अमानवीय व्यवहार करने वाले होमगार्ड पर कार्रवाई का आदर्श उपायुक्त ने दिया आश्वासन
    Next Article 10 कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान, 9 संस्थागत क्वारन्टाइन में थे, 1 टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में था भर्ती

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.