Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यह सरकार का कर्तव्य, सरकार का प्रयास सार्थक हुआ.. हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    यह सरकार का कर्तव्य, सरकार का प्रयास सार्थक हुआ.. हेमन्त सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2020Updated:May 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यह सरकार का कर्तव्य, सरकार का प्रयास सार्थक हुआ.. हेमन्त सोरेन
    श्रमिकों ने कहा लॉकडाउन में झारखण्ड सरकार ने बड़ी राहत दी…धन्यवाद मुख्यमंत्री जी
    एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल स्कूल ऑफ लॉ बेंगलुरु का आभार…हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री झारखण्ड

    विमान से झारखण्ड पहुंचे झारखण्ड के 180 श्रमिक भाई बहन व उनके बच्चे
    श्रमिक गरिमा के साथ सम्मान रथ से अपने घर के लिए रवाना किये गए

    एयर एशिया के विमान से आज राज्य के 180 श्रमिक भाई बहन अपने परिवार के साथ झारखण्ड पहुंच गए। इससे पूर्व झारखण्ड ने सबसे पहले पहल कर ट्रेन के माध्यम से श्रमिकों को वापस अपने घर ला चुका है और यह क्रम अब भी जारी है। श्री हेमन्त सोरेन ने कहा यही मानवता है। *इस पुनीत कार्य के लिए एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल स्कूल ऑफ लॉ, बेंगलुरु का योगदान सदैव सराहा जायेगा।* इस तरह के कार्य से अन्य लोगों भी प्रेरित होंगे।

    *कहा विमान से लाएंगे और विमान से अपने राज्य लौटे श्रमिक*

    मुख्यमंत्री ने प्रारम्भ से ही कहा था कि आवश्यकता हुई तो राज्य सरकार श्रमिकों को विमान से अपने घर वापस लायेगी, और ऐसा हुआ भी। विमान से झारखण्ड वापस लाने की अनुमति हेतु मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को दो बार पत्र भी लिख चुके हैं। मुख्यमंत्री का प्रयास सार्थक हुआ और मुंबई में फंसे झारखंड के करीब 180 प्रवासी श्रमिक अपने राज्य लौट आए। आज सुबह एयर एशिया की फ्लाइट से सभी झारखंड लौटे। लॉकडाउन के बाद यह देश में पहला मौका है, जब प्रवासी मजदूरों को विमान से अपने राज्य वापस लाया गया।

    *स्क्रीनिंग हुई, दिया गया भोजन, सम्मान रथ से सम्मान पूर्वक गए अपने घर*

    मुंबई से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे श्रमिकों की एयरपोर्ट पर मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही उन्हें भोजन का पैकेट और पानी का बोतल दिया गया। श्रमिकों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें पूरी गरिमा के साथ सम्मान रथ से उनके गंतव्य के लिए बस से रवाना किया गया।

    किस जिले के कितने श्रमिक

    मुंबई से रांची पहुंचे श्रमिकों में बोकारो के 05, धनबाद के 09, देवघर के 10, जामताड़ा के 02, गोड्डा के 01, गिरिडीह के 29, हजारीबाग के 41, कोडरमा के 11, चतरा के 05, गढ़वा के 02, पलामू के 09, पूर्वी सिहभूम के 03, पश्चिमी सिंहभूम के 08, गुमला के 01, सिमडेगा 28 और रांची जिला के 16 प्रवासी श्रमिक शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य में कोरोना जांच की दर होगी दोगुनी, तीन नये मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी जांच
    Next Article टेल्को के ग्वाला बस्ती में भाजपाइयों ने किया 101 परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.