Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान का चुरू दुनिया का सबसे गर्म शहर, पारा 50 डिसे, देश भर में प्रचंड लू
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    राजस्थान का चुरू दुनिया का सबसे गर्म शहर, पारा 50 डिसे, देश भर में प्रचंड लू

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर समूचा राजस्थान वर्तमान में प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में है, लेकिन, राजस्थान के चूरू जिले में गर्मी का आलम यह है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो सूरज धरती ही आ गया हो. प्रचंड लू की लपटों के साथ पारा 50 डिग्री पर पहुंच गया और चूरू प्रदेश और देश का ही नहीं अपितु दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा है.

    पाकिस्तान के एक शहर में भी 50 डिग्री तापमान रहा है, लेकिन चूरू जिले में गत चार सालों में तीसरी बार तापमान 50 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. इससे पहले 2 जून 2019 को पारा 50.8 और 19 मई 2016 को 50.2 डिग्री दर्ज हुआ था. समूचा प्रदेश कोरोना के साथ ही आग उगलती प्रचंड गर्मी की मार से बेहाल है. प्रदेश के सीकर जिले भी गर्मी के कारण एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया.

    मौसम विभाग के मुताबिक, चूरू के साथ ही राजस्थान के 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया. बीकानेर में 47.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 47 डिग्री, कोटा 46.5 डिग्री और जयपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों में अगले 24 घंटों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है. वहीं, राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

    विभाग के माने तो अगले दो दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहेंगे.चूरू जिले में हीट स्ट्रोक या लू का खतरा बढ़ जाने से जिला ने गर्मी से राहत दिलाने के लिए चूरू शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया. यहां पड़ रही प्रचण्ड गर्मी का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह 8 बजे ही सूरज की किरणें आग उगलने लगी. सोमवार को भी चूरू में तापमान 47.5 डिग्री रहा था. प्रदेश में जयपुर सहित 7 शहर ऐसे रहे, जहां पारा 45 डिग्री के पार रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article भारत-चीन सीमा विवाद: बीच में कूदे डोनल्ड ट्रंप, मध्यस्थता कराने रखा प्रस्ताव

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.