Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील है कि वे घर पर रहकर ही नमाज पढ़ें और शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाएं:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील है कि वे घर पर रहकर ही नमाज पढ़ें और शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाएं:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील है कि वे घर पर रहकर ही नमाज पढ़ें और शांतिपूर्ण तरीके से ईद ( Eid ) मनाएं:- उपायुक्त,जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    *कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत, लॉक डाउन के नियमों का पालन करें साथ ही सामाजिक दूरी का रखें ध्यान:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    जामताड़ा जिले भर में सोमवार को ईद उल फितर यानी ईद का त्यौहार सादगी से मनाया जाएगा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन के साए में इस बार पूरा माहे रमजान बिता है।

    माहे रमजान के दौरान रोजेदारों ने मस्जिदों से दूर रहकर घरों में इबादत की। *जिसे लेकर जिले के मुस्लिम समुदाय के लोगों को जामताड़ा उपायुक्त श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने बधाई दी है।*

    उन्होंने कहा कि जिस तरह समुदाय के लोगों द्वारा पूरे माहे रमजान में सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए नमाज अदा किए उसी तरह ईद की त्यौहार मनाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने अपने घरों में ईद की नमाज पढ़ें ताकि महामारी कोरोना संकट से हम सब बच सके।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने अपील करते हुए कहा कि ईद के दिन आपस में गले नहीं मिले इस्लाम धर्म का यह त्यौहार भाईचारे का संदेश देता है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना जरूरी है।

    यही वजह है कि इस बार आपस में मिलेंगे नहीं और अपने अपने घरों में ही ईद की खुशियां मनाएंगे।

    उपायुक्त जामताड़ा ने कहा कि ईद का त्यौहार भाईचारा का पर्व को बरकरार रखने का पर्व है। ऐसे में सभी से अनुरोध है कि ईद अपने घर में ही मनाए सभी को आपसी भाईचारा और सादगी के साथ ईद का त्यौहार मनाना है।

    उन्होंने समुदाय के लोगों से कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है और खुदा से दुआ करें कि देश से जल्दी करोना महामारी समाप्त हो जाए।

    उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना वैश्विक महामारी है और इससे बचाव आवश्यक है इससे बचने का एकमात्र उपाय शारीरिक दूरी का अनुपालन करना।

    *उपायुक्त जामताड़ा ने जिले के मुस्लिम धर्मावलंबियों से कहां है कि अपने-अपने क्षेत्रों में घरों में ईद मनाने के लिए संदेश दे* ताकि लोग लॉक डाउन का अनुपालन करते हुए अपने अपने घरों में ईद का त्यौहार मनाएंगे। क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर घरों में रहकर शारीरिक दूरी बनाकर सुरक्षा चक्र मजबूत किया जाय।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.