Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाज व राष्ट्र में हमेशा प्रासंगिक रहे हैं दीन दयाल जी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड धर्म बिहार राष्ट्रीय

    समाज व राष्ट्र में हमेशा प्रासंगिक रहे हैं दीन दयाल जी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाज व राष्ट्र में हमेशा प्रासंगिक रहे हैं दीन दयाल जी

    दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर प्रकाश सिंह ने कहा कि कुछ लोग राष्ट्र को नकारात्मक तरीके से लेते हैं। दीनदयाल जी का मानना है कि राष्ट्र को नकारात्मक तरीके से वही लोग लेते हैं जिन्होंने राष्ट्र को संघर्ष के दिन के रूप में देखा है। परंतु भारत में परिस्थितियां इसके विपरीत होती हैं। हमारे यहां राष्ट्र को संबंधों के रूप में बंधुत्व के रूप में देखा जाता है।

    श्री सिंह प्रज्ञा प्रवाह झारखंड के फेसबुक लाइव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर अपने विचार रख रहे थे।
    उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि भारत में कहीं भी कोई हादसा हो प्राकृतिक विपदा हो तो तुरंत ही आरएसएस के स्वयंसेवक उक्त स्थल पर पहुंच जाते हैं। सेवा कार्यों में जुट जाते हैं और अधिक से अधिक लोगों को राहत देने का प्रयास करते हैं। हम वर्तमान के कोरोना संक्रमण काल की बात करें या फिर 2013 में उत्तराखंड हादसे की। हर समय संघ के स्वयंसेवक सेवा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर स्वयंसेवक के अंदर राष्ट्र का जो बोध है। राष्ट्र के प्रति जो समर्पण है, वह जीवित है। वह जागृत भाव ही है जो हमें बंधुत्व की ओर ले जाता है। हमें ममत्व की ओर ले जाता है। हमें अपनत्व और राष्ट्र का महत्व समझाता है। श्री सिंह ने कहा कि हमारा राष्ट्रवाद मातृत्व का राष्ट्रवाद है। इस देश से हमारा मां और पुत्र का संबंध है, इसीलिए हम भारत को मातृभूमि कहते हैं। हिंदुत्व जीवन पद्धति के बोध का आधार हमारा राष्ट्रवाद ही है। जब कभी राष्ट्र के ऊपर विपदा आती है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक विभिन्न माध्यमों से अपनी सेवा कार्य में जुट जाते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय का संदेश दिया। एकात्म मानववाद का संदेश दिया। उनके हर संदेश का एक ही मतलब है कि राष्ट्र के प्रति समर्पण रखकर हम अंतिम व्यक्ति की सेवा करें। यही वजह है पंडित दीनदयाल उपाध्याय ना सिर्फ संगठन के लिए बल्कि समाज व राष्ट्र के लिए हमेशा से प्रासंगिक रहे हैं। और वर्तमान परिपेक्ष की बात करें तो पंडित जी की प्रासंगिकता और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को बैंक ऑफ बड़ौदा जमशेदपुर के क्षेत्रीय प्रमुख  जगदीश तुगारिया ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बैंक कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक अंशदान के तहत पांच लाख 51 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा
    Next Article पोटका विधानसभा की पूर्व विधायिका श्री मति मेनका सरदार और भाजपा सुन्दरनगर मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा(पप्पु)ने जुगसलाई के शनि मंदिर में पूजा कर जरूरतमन्दों के बीच मास्क बितरण किये

    Related Posts

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    October 18, 2026

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    October 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    नवरात्र में डांडिया की धूम: जमशेदपुर में भक्ति और उत्सव का रंगारंग माहौल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.