निजाम खान
*उड़ीसा एवं उत्तर प्रदेश में फंसे हुए जिले के मजदूरों एवं अन्य लोगों को लाया जाएगा- उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.)*
कोविड-19 के प्रादुर्भाव को देखते हुए देश में लॉक डाउन 3.0 लागू किया है। लॉक डाउन की कारण बहुत से अप्रवासी मजदूर एवं लोग विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं और राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से घर लौटने के लिए आग्रह कर रहे है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न राज्यों में फंसे हुए मजदूरों एवं लोगों की आग्रह को सुनते हुए एवं परिस्थिति को समझते हुए अपने राज्य एवं गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
उक्त संदर्भ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री गणेश कुमार(भा. प्र. से.) के द्वारा समाहरणालय में स्थित सभाकक्ष में विभिन्न राज्यों के लिए प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। विभिन्न राज्यों के लिए प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी को मजदूरों/अन्य लोगों को अन्य राज्यों से लाए गए लोगों की बारी- बारी से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान श्री सबन गुड़िया जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश में काफी मजदूर/लोग फंसे हुए हैं। साथ ही उड़ीसा के लिए नियुक्त नोडल पदाधिकारी श्री देव कुमार मिश्रा ने भी बताया कि कुछ श्रमिक/ अन्य लोग उड़ीसा में फंसे हुए हैं। उक्त विषय पर उपायुक्त ने कहा कि 10 से ज्यादा मजदूर व अन्य लोग फंसे रहने पर संबंधित राज्य से जिला प्रशासन द्वारा वापस लाने का कार्य किया जाएगा।
उपायुक्त ने नोडल पदाधिकारियों को रेड, ऑरेंज एवं ग्रीन जॉन में वर्गीकृत करके विभिन्न राज्यों में फंसे हुए मजदूरों/अन्य लोगों का सूची जल्द से जल्द तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया। जिससे फंसे हुए लोगों को जामताड़ा जिला लाने में सुविधा हो सके।
उपायुक्त ने रेड जोन में फंसे हुए लोगों के बारे में नोडल पदाधिकारियों के साथ समस्याओं के बारे में परिचर्चा किया गया। साथ ही साथ रेड जॉन से लोगों को लाने को लेकर योजना की जानकारी गई। उपायुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उड़ीसा से लोगों को जल्द ही लाया जाएगा।
जिसके लिए उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी , श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया को वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, श्री देव कुमार मिश्रा ,कार्यपालक दंडाधिकारी ,श्री प्रधान मांझी, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्री उत्तम कुमार भगत, जिला कृषि पदाधिकारी ,श्री सबन गुड़िया एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

