Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फूल और तलियों के साथ ठीक हुए दोनों मरीजों का बढ़ाया गया हौसला
    Breaking News झारखंड

    फूल और तलियों के साथ ठीक हुए दोनों मरीजों का बढ़ाया गया हौसला

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 14, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ फूल और तलियों के साथ ठीक हुए दोनों मरीजों का बढ़ाया गया हौसला….*
    ==================
    *■ कोरोना महामारी से लड़ने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से हम सभी को होना होगा मजबूतः- उपायुक्त….*
    ==================
    *■ जिले के चारों संक्रमित मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ्य, मगर आगे हम सभी को और भी सर्तक रहने की आवश्यकताः- उपायुक्त….*
    ==================
    *■ उप विकास आयुक्त व वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में मरीजों को सेनेटाइजड एम्बूलेंस से दी गयी विदाई….*
    ==================
    देवघर जिलान्तर्गत कोरोना संक्रमित दोनों मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के पश्चात दूसरी सभी रिपोर्ट भी बिलकुल सामान्य पायी गयी है। इसके उपरांत आज दिनांक 14.05.2020 को दोनों मरीजों को संक्रमण मुक्त होने का प्रमाण पत्र दिया गया। जिसके पश्चात दोनों मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी, अब ये बिलकुल स्वस्थ हैं, जो कि हम सभी के लिए एक राहत महसूस करने वाली बात है।
    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री शैलेंद्र कुमार लाल, सिविल सर्जन, श्री विजय कुमार व वरीय अधिकारियों द्वारा ताली बजाकर मरीजों की हौसला अफजाई करते हुए विदाई दी गयी। साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दोनों मरीजों को पुष्प गुच्छ देकर अस्पताल से गंतव्य स्थान तक सेनेटाइजड एम्बूलेंस के द्वारा उनके घर तक पहुंचाया गया।
    *■ जागरूकता, सर्तकता और सावधानी हीं कोरोना से बचाव की कड़ीः उपायुक्त….*
    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि पिछले दिनों इन दोनों मरीजों की रिपोर्ट पोजेटिव प्राप्त हुई थी। इलाज के क्रम में पहली रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपरान्त एहितयात और सुरक्षा के तौर पर मरीजों के सैंपल को दूसरी बार जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें इनका रिपोर्ट दूबारा नेगेटिव आया है एवं ये पूर्णतः स्वस्थ पाए गए।
    इसके अलावे सबसे महत्वपूर्ण और हम सभी के लिए ये खुशी की बात है कि ये दोनों मरीज कोरोना नामक इस जंग का डट कर सामना करते हुए इस पर जीत हासिल की है और आज वे बिलकुल स्वस्थ व सुरक्षित हैं। पूर्व में भी इसी प्रकार संक्रमित पाये गये अन्य दो मरीज भी कोरोना नामक इस महामारी को हराकर स्वास्थ्य हुए थें। ऐसे में वर्तमान में हम सभी को और भी सर्तक व सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावे समाजिक दूरी, साफ-सफाई व मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करते हुए औरों को भी ऐसा करने के लिए जागरूक करें।
    *■ डिस्चार्ज होने के बाद दोनों मरीजों ने चिकित्सकों की टीम को कहा धन्यवाद….*
    अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दोनों मरीजो ने बताया कि अस्पताल में उनका अच्छी तरह से ख्याल रखा गया। अच्छे खाने के साथ अच्छा व्यवहार भी किया गया। आज ठीक होने के बाद हमलोग यह कह सकते है कि कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है, जैसा हमने हराया है। बस हिम्मत बनाये रखे, डाॅक्टरों के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावे इससे बचने के लिये लोगो को सरकार के आदेशों का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे तभी आप कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बच सकते है।
    *■ सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम का धन्यवाद- उपायुक्त….*
    उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने सिविल सर्जन श्री विजय कुमार, माँ ललिता हॉस्पिटल के प्रबंधक, चिकित्सकों की टीम के साथ सभी स्वास्थ्यकर्मियों की हौसला अफजायी करते हुए आभार प्रकट किया। साथ ही कोरोना के इस जंग में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रहे सभी कोरोनो वारियर्स का धन्यवाद और अभिनन्दन किया गया।
    *■ सामाजिक दूरी और साफ-सफाई के साथ मास्क का उपयोग करें अनिवार्य रूप से- उपायुक्त….*
    उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने कहा कि
    कोरोना संक्रमित इन मरीजों के रिपोर्ट निगेटिव आ जाने के पश्चात हम सभी को यह नहीं सोचना चाहिए कि अब हमे डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। बल्कि हमें अब पहले से अधिक और भी सर्तक व सजग रहने की जरूरत है क्योंकि अभी वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह नहीं कहा जा सकता है कि आगे क्या होगा। हम सभी को आगे भी इसी प्रकार सर्तक व सजग रहते हुए समाजिक दूरी का पालन करना है एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन सभी उपायों को अपनाना है, जिससे हम अपना व अपने समाज का कोरोना वायरस से बचाव कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आगामी दिनों में भी हमें अपने दिनचर्या में मास्क पहनने की आदत व साफ-सफाई को अहम स्थान देना होगा, तभी जाकर हम इस महामारी से स्वयं को सुरक्षित रख सकते है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त ने योजनाओं का किया गया निरीक्षण ,दी गई दिशानिर्देश
    Next Article माननीय स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड का राज्य की जनता के नाम एक संदेश

    Related Posts

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    August 10, 2026

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    August 10, 2026

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.