Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त ने योजनाओं का किया गया निरीक्षण ,दी गई दिशानिर्देश
    Breaking News झारखंड

    उप विकास आयुक्त ने योजनाओं का किया गया निरीक्षण ,दी गई दिशानिर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    आज दिनांक 14.05.2020 को उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत चंपापुर के दक्षिण बहाल ग्राम में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वकील प्रसाद सिंह एवं अन्य के जमीन पर गड्ढा खुदाई के साथ बागबानी योजनाओं को चालू किया गया तथा स्थल की घेराबंदी पौधा सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया एवं शंकर प्रसाद सिंह का तालाब निर्माण का स्थल निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के क्रम में कनीय अभियंता जितेंद्र टुडू से मापी कराया गया एवं मेड में रखे मिट्टी को सही तरीके से ड्रेसिंग करने का निर्देश दिया गया।

    पंचायत बूटबेरिया अंतर्गत धोबना ग्राम में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत इरफान अंसारी का बागवानी गड्ढा खुदाई के साथ चालू कराया गया। विगत वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्य सफेदा बीवी का बिरसा मुंडा आम बागवानी का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पौधा देखकर संतोष व्यक्त किया गया एवं मौके में मौजूद लाभुक को बागवानी के अंदर खेती करने का निर्देश उप विकास आयुक्त ने दिया।

    लाभुक के द्वारा उप विकास आयुक्त से सिंचाई के लिए सोलर पंप का मांग किया गया उपविकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कृषि विभाग से उपलब्ध करा दिया जाएगा।आप बागवानी के अंदर खेती करें।

    बूटबेरिया जोरिया में नाला गहरीकरण के लिए स्थल निरीक्षण किया गया,पंचायत देओलबारी में सोम हासदा का बगवानी स्थल का निरीक्षण किया गया। पौधा में आम देख के उपविकास आयुक्त के द्वारा लाभुक का प्रशंसा किया गया।

    अंत में प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, निलंबर पीतांबर जल समृद्धि योजना, पोटो हो खेल विकास योजना के तहत खेल मैदान इत्यादि योजनाओं का प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी कनीय अभियंता, सभी पंचायत सचिव, सभी ग्राम रोजगार सेवक के साथ गहन समीक्षा किया गया एवं जल समृद्धि तथा बगवानी योनाओ को तीन दिन के अंदर सभी ग्राम पंचायत में प्रारम्भ करने का निर्देश दिया गया।

    प्रत्येक ग्राम में 5 योजना चालू करने का निदेश उप विकास आयुक्त दिया गया,अपूर्णो योजनाओ को जल्द से जल्ट पूर्ण करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी कनीय अभियंता को ससमय प्राक्कलन बनाने का निदेश दिया गया। सभी रोजगार सेवक को मनरेगा योजनाओ में मजदूर को पर्याप्त संख्या में कार्य देने एवं अप्रवासी जो मजदूरआ रहे हैं,उनका भी मांग के अनुसार जॉबकार्ड निर्गत करने एवं मनरेगा में कार्य देने का निदश दिया गया।

    सभी पंचायत सचिव को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में प्रगति लाने हेतु निदेश दिया गया।

    इस अवसर पर DRDA परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विद्युत मुर्मू, सभी कनीय अभियंता, संयोजक पीएम आवास तापस लायक ,सभी पंचायत सचिव, सभी ग्राम रोजगार सेवक एवं बेयरफुट तकनीशियन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्लास्टिक थैलियों में खाना देना खेद जनक, ऐसे गलती करने से बचें, पूर्व में भी प्लास्टिक उपयोग से बचने की दी गई है सलाह:उपायुक्त
    Next Article फूल और तलियों के साथ ठीक हुए दोनों मरीजों का बढ़ाया गया हौसला

    Related Posts

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.