Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों का किया गया स्क्रीनिंग/ स्वास्थ्य जांच, सभी के स्वस्थ बेहतर:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों का किया गया स्क्रीनिंग/ स्वास्थ्य जांच, सभी के स्वस्थ बेहतर:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों का किया गया स्क्रीनिंग/ स्वास्थ्य जांच, सभी के स्वस्थ बेहतर:-उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र. से.)*

    जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जामताड़ा के कार्यालय कक्ष में आज जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि का स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच संपन्न।

    *शुरुआत में कोरोना के लक्षण नहीं दिखने की वज़ह है सबसे बड़ी परेशानी- महामारी विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार दुबे*

    *निजी स्वच्छता पर दे पूरा ध्यान, माउथ वॉश करें सुबह- शाम:- डॉ दुर्गेश झा*

    *जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजित दुबे एवं डॉ दुर्गेश झा ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का किया स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच कहा जिले के सभी पत्रकार सुरक्षित किसी में भी कोई लक्षण नहीं*

    आज दिनांक 06 मई 2020 को उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जामताड़ा के प्रांगण में जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजित कुमार दुबे एवं डॉ दुर्गेश झा के द्वारा जिले के सभी प्रिंट एवं मीडिया प्रतिनिधियों का स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच किया गया जिसमें किसी में भी सिम्पटम्स नहीं पाया गया।

    मौके पर डॉ अजित कुमार दुबे एवं डॉ दुर्गेश झा ने पत्रकारों को रिपोर्टिंग के समय कोविड 19 से बचाव हेतु किस प्रकार सावधानी बरतकर संक्रमित होने से बच सकते हैं। डॉ दुबे ने कहा कि इस महामारी में हम लोगों के साथ साथ आप भी एक वॉरियर्स के रूप में कोरोना के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं।

    मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अक्षय कुमार तिवारी ने बताया कि उपायुक्त जामताड़ा के निर्देश पर आज जिले के सभी प्रखंड स्तरीय पत्रकारों के लिए संबंधित प्रखंड में जांच किया गया वहीं जिला के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के लिए सूचना भवन में डॉक्टर्स द्वारा स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

    श्री तिवारी ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में मीडिया की विश्वसनीयता काफी बढ़ा है। जिसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि कुछ ही पलों में हमारे बीच देश दुनिया में चल रहे हर छोटी मोटी घटनाओं के बारे में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यमों से अवगत हो जाते हैं।

    इस वैश्विक महामारी कोरोना में भी तमाम मीडिया के प्रतिनिधि भी डॉक्टर्स, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी तथा अन्य आदि के साथ साथ कोरोना वॉरियर्स के रूप में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

    वे अपनी जान हथेली पर रखकर रिपोर्टिंग/समाचार संग्रह करते हैं जिसके परिणामस्वरूप हम सभी के सामने सही समय पर सटीक जानकारी उपलब्ध हो पाती है।

    प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कर्मियों ने जिला प्रशासन द्वारा मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाए गए इस पहल को सराहना किया गया।

    *उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस से बचने का एक ही है दवा:- सामाजिक दूरी और स्वच्छता।*

    उपायुक्त ने कहा कि COVID-19 के मानकों का सख्ती से पालन करके ही इस वायरस से बच सकते हैं। उपायुक्त ने जामताड़ा वासियों से अपील किया है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकले। कोरोना को हराने के इस जंग में अपनी सहभागिता दें।

    इस मौके पर पत्रकारों में श्री संजय कुमार तिवारी, श्री अजीत कुमार, श्री उमेश कुमार, श्री राज किशोर सिंह, श्री आशुतोष चौधरी, श्री देवाशीष भारती, श्री चंदन कुमार, श्री दीपक सिंह, श्री उज्जवल कुमार सिंह, श्री निशिकांत मिस्त्री, श्री विधान चन्द्र दास, सहित जनसंपर्क कर्मी में एसएमपीओ पूजा मुर्मू, लिपिक दिलीप कुमार, गौरव कुमार अनुसेवक गोविंद हेंब्रम मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने दिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को जिले में अन्य राज्यों/ जिलों से आने वाले प्रवासियों के लिए क्वारैंटाईन सेंटर तैयार रखने के निर्देश
    Next Article पीपीटी के माध्यम से सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी ,बीपीओ, स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि को प्रशिक्षण दिया गया

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.